जीरो फिगर क्या होता है और कैसे बनाये | Zero Figure Meaning in Hindi

जीरो फिगर किसे कहते है और जीरो फिगर कैसे बनाये, इन सवालों को अधिकतर लड़कियां सर्च करती रहती हैं। इसलिए क्योंकि, आजकल हर महिला सुंदर, सुडौल और आकर्षक दिखना चाहती है और बेस्ट से बेस्ट फिगर बनाना चाहती हैं। और शायद आप भी आसानी से जीरो फिगर कैसे बनाये इसके बारें में जानना चाहती हैं।

Zero figure means in Hindi

लड़कियों को जीरो फिगर साइज पाने की बहुत ज्यादा इच्छा होती हैं। इसके लिए लड़कियां बहुत कुछ करती है या फिर करना चाहती हैं।

जीरो फिगर बॉडी साइज बनाने से महिलाओं की पर्सनालिटी और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती हैं इसके साथ ही 0 फिगर साइज वाली महिलाएं बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगती हैं 

अगर आप भी जीरो फिगर बनाने की सोच रही है तो इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Zero Figure कैसे बनाए। साथ ही साथ यह भी जानेंगे कि वास्तव में जीरो फिगर साइज मतलब (Zero Figure Meaning in Hindi) क्या होता है और जीरो फिगर बनाने के तरीके, उपाय क्या हैं।

फिगर क्या होता है ? | Girl Figure Meaning in Hindi

किसी भी व्यक्ति विशेष महिला या पुरुष की बॉडी का आकार या शेप, उनका फिगर कहलाता हैं। सामान्यतः आपका चेस्ट, कमर और हिप्स आपके बॉडी फिगर का निर्धारण करते हैं।   

एक सवाल जो सबसे पहले बहुत से लोग जानने की कोशिश करते है कि, लड़कियों का फिगर क्या होता है। तो आपको बता दें, लड़कियों की बॉडी का शेप ही उनका फिगर कहलता है, जिसे फीमेल बॉडी शेप भी कहा जाता हैं।

जीरो फिगर किसे कहते है ? | Zero Figure Meaning in Hindi

आमतौर पर सभी लड़कियां सुंदर व आकर्षक दिखना चाहती है और इसीलिए लड़कियां जीरो स्लिम फिगर बनाने की इच्छा रखती हैं। हालांकि, लड़कियां अपनी बॉडी को एक अच्छे शेप में लाना सबसे ज्यादा पसंद करती है और अच्छा बॉडी फिगर बनाना चाहती हैं।

तो सबसे पहले बात करते है, Zero Size Figure क्या होता है और जीरो फिगर किसे कहते है। लड़कियों के लिए जीरो फिगर का अर्थ (Zero Figure Means in Hindi) होता है – बॉडी फिगर साइज 31-23-34 होना। इसका मतलब Bust (वक्ष या शरीर का ऊपरी हिस्सा) लगभग 31 इंच, Waist (कमर) 23 इंच और Hip (कूल्हे) 34 इंच होना।

Zero figure meaning

Bust (वक्ष) – 31 इंच

Waist (कमर) – 23 इंच

Hip (कूल्हे) – 34 इंच

अधिकांश अमेरिकी लड़कियां सबसे ज्यादा इसी फिगर साइज को रखना पसंद करती हैं और इसे ही बेस्ट फीमेल फिगर साइज माना जाता हैं। हालाँकि, भारतीय लड़कियां भी आजकल इसी ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। इसलिए क्योंकि, लड़कियों के लिए यह साइज (जीरो फिगर) सबसे बेहतर होता हैं।

आपको बता दें, जीरो स्लिम फिगर साइज वाली लड़कियों का वजन लगभग 45 से 48 किलोग्राम के बीच होता हैं। इस वजन को ही बेस्ट जीरो फिगर वेट माना जाता हैं।

You can also read this :

पीरियड्स में चॉकलेट खाने के फायदे क्या हैं ?

Whey प्रोटीन कब और कैसे लेना चाहिये ?

पीरियड्स में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए ?

आमतौर पर लड़कियां जीरो फिगर बनाने के लिए अपने वजन पर कंट्रोल करती हैं। हमेशा लड़कियां जीरो फिगर साइज और लुक के बारें में चर्चा करती रहती है क्योंकि आजकल जीरो फिगर साइज का क्रेज और ट्रेंड दोनों बहुत तेजी से चल रहे हैं।

Zero Figure वाली लड़कियों की कमर बहुत ही पतली होती है और हिप पर अच्छा खासा उभार होता हैं। वहीं इनका वक्षस्थल भी काफी उभरा हुआ होता है, जिस कारण लड़कियां बहुत ही सुन्दर और आकर्षक लगती हैं।

बेस्ट फिगर कैसे बनाये और जीरो फिगर कैसे बनाये | How To Make Zero Figure in Hindi

बेस्ट फिगर कैसे बनाये, यह सवाल हर लड़की के दिमाग में जरूर आता हैं। लड़कियां जीरो फिगर तो बनाना चाहती है और आकर्षक दिखना चाहती है परंतु जीरो फिगर बनाना आसान काम नहीं होता हैं।

आपको एक बात बता दें, वजन कम करना या कंट्रोल करना और जीरो फिगर बनाने में बहुत अंतर होता हैं। हालांकि जीरो फिगर बनाने की शुरुआत वजन कम करने या फिर बॉडी टोंनिंग के साथ ही शुरू होती हैं।

अक्सर लड़कियों का यह सवाल रहता है कि, लड़कियों का फिगर कैसे बनता हैं।

आपको बता दें, Zero Figure बनाने के लिए मेहनत और अनुशासन की जरूरत पड़ती हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है और एक विशेष प्रकार की डाइट को फॉलो करना होता हैं।

इसके साथ ही वर्कआउट, एक्सरसाइज, डाइटिंग और फास्टिंग करने और कई दिनों की मेहनत के बाद जीरो फिगर बनता हैं।

इसमें मेहनत भले ही ज्यादा लगती है परंतु इसके बाद जो आपका जीरो फिगर बनता है, उसका महत्व बहुत ही खास और आकर्षक होता हैं।

तो चलिए अब बात करते है कुछ उपायों के बारें में जिसे फॉलो करके आप जीरो फिगर आसानी से बना सकते हैं।

Recommended Article For You – 5 Best Breast Size Growth Oils for Women in India

जीरो फिगर बनाने के उपाय | Zero Figure Tips in Hindi

जीरो फिगर बनाने के लिए बॉडी के शेप एंड साइज को एक निर्धारित इंच के अंदर लाना होता हैं। इसे बनाते समय बॉडी के हर एक हिस्से को ध्यान में रखना जरूरी होता हैं।

हालांकि, Zero Figure Size बनाने के लिए मेहनत करना जरूरी होता है और यह बात आप अच्छी तरह जान चुके हैं। यह आसान काम नही है पर मुश्किल भी नही हैं। इसे कुछ उपायों की मदद से आसानी से बनाया जा सकता हैं। तो चलिए जानते है आखिर बेस्ट फिगर कैसे बनाये तथा जीरो फिगर डाइट टिप्स और एक्सरसाइज टिप्स क्या हैं।

(1) Zero Figure साइज बनाने के लिए रनिंग करें –

आपको बता दें, रनिंग करना हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। अगर आप जीरो फिगर बनाना चाहते है तब तो आपको नियमित रूप से रनिंग (दौड़) करनी चाहिए।

रनिंग करने से हमारी बॉडी से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। ऐसे में यदि आप अच्छी डाइट को फॉलो करते है, जिसके फलस्वरूप आपकी बॉडी से फैट बर्न होना शुरू हो जाता हैं।

फैट कम होने से आपकी बॉडी एक बढ़िया शेप में आने लगती हैं। लगातार कुछ दिनों की रनिंग से आपकी बॉडी से फैट लगभग गायब हो जाता है और बॉडी सुडौल और आकर्षक दिखने लगती हैं।

इसप्रकार नियमित रनिंग के साथ-साथ थोड़ी बहुत फंक्शनल ट्रेनिंग करके आप जीरो फिगर बॉडी साइज आसानी से बना सकते हैं।

(2) इंटरमिटेंट फास्टिंग से बनाए जीरो फिगर साइज –

जीरो फिगर बनाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग एक बहुत ही अच्छा तरीका हैं। वैसे तो इसके बहुत सारे फायदे और भी हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक विशेष प्रकार का डाइट प्लान होता है जो आपकी बॉडी से अनावश्यक चर्बी को खतम करने में मदद करता हैं।

यदि आपकी बॉडी में फैट कम है और आप जीरो फिगर साइज बॉडी बनाना चाहते है तब इस फास्टिंग की मदद से आप अपना वजन कंट्रोल में कर सकते हैं।

इसे करने से आपकी बॉडी किसी भी प्रकार का फैट Gain नही करती और आपको जीरो फिगर साइज बनाने में सहायता मिलती हैं।

अगर आप कुछ दिनों तक इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करते है तो आसानी से आप जीरो फिगर बॉडी बना सकते हैं। और यह आसान तरीका भी हैं।

यह भी पढ़ें – इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या हैं और इसके फायदे

(3) ज्यादा से ज्यादा सलाद और फ्रूट्स खाएं –

जीरो फिगर बनाने के लिए सबसे कारगर उपाय है – अच्छी डाइट। अच्छी डाइट का मतलब यहाँ पर Low कैलोरी फूड से हैं। सलाद और फ्रूट्स Low कैलोरी फूड कहलाते हैं। इनमे बहुत कम कैलोरी पायी जाती हैं।

यदि आप वेजिटेबल सलाद और फ्रूट आधिरीत डाइट फॉलो करते है तो बेशक आप जीरो स्लिम फिगर बना सकते हैं।

इससे आपको विटामिन और मिनेरल्स भी अच्छे मिल जाते है और इनमें फैट बिल्कुल नही होता हैं।

जीरो फिगर बनाने के लिए आप सभी प्रकार के वेजिटेबल सब्जियां और फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हरी सब्जियों और फलों के 100 ग्राम मात्रा में औसतन 40 से 50 कैलोरी ही होती है जो आपकी बॉडी के लिए पर्याप्त होती हैं।

आप कुछ दिनों तक ऐसी डाइट को फॉलो करके आसानी से साइज जीरो फिगर बना सकते हैं।

आपसे निवेदन है कि सभी पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें और अंत तक पढ़े क्योंकि इन सभी टिप्स को अगर आप फॉलो करते है तो आपके लिए जीरो फिगर बनाना बहुत ही आसान हैं।

(4) योगासन करें –

अगर आप योगा करते है तो, यह बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज हैं। पुराने जमाने से लोग योगा करते आ रहे हैं। खासकर लड़कियां और महिलाएं आजकल योगा को प्राथमिकता दे रही हैं।

योगा करने से आपकी बॉडी में एक अलग सा तनाव और लचीलापन आता है, जिससे भी बॉडी से फैट कम होने लगता हैं। फलस्वरूप आपकी बॉडी एक आकर्षक शेप एंड साइज में ढलने लगती हैं।

इसप्रकार यदि आप योगा के साथ-साथ एक Balanced Diet को फॉलो करते है तो यह आपको जीरो फिगर बॉडी बनाने में मदद करता हैं।

(5) Zero Figure बनाने के लिए वर्कआउट करें –

जीरो फिगर बॉडी बनाने के लिए वर्कआउट से अच्छा कोई ऑप्शन ही नही हो सकता। वर्कआउट का मतलब यहाँ पर वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, HIIT आदि से हैं।

आपने देखा होगा जो भी लोग जिम जाते है, अच्छा वर्कआउट करते है, उनकी बॉडी बहुत अच्छी, सुडौल और आकर्षक दिखती हैं।

वर्कआउट करने से Metabolism में वृद्धि होती है और कार्यात्मक शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है, जिससे बॉडी अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए तैयार रहती हैं।

वेट ट्रेनिंग करने से आपके मसल्स मजबूत होते है और बॉडी से फैट कम होता हैं। जिसके फलस्वरूप आपकी बॉडी सही शेप में आने लगती हैं।

आपको बता दें, वेट ट्रेनिंग से ही आप बॉडी के अलग-अलग हिस्सो को अच्छे से ट्रेन कर पाते है और उन हिस्सो को एक अच्छा आकार दे पाते हैं।

जैसे – पुश-अप्स और पुल-अप्स करने से आपकी Upper Body में टोंनिंग होती हैं। स्क्वाट्स और डेडलिफ्ट्स जैसी कंपाउंड एक्सरसाइज से आपकी Lower Body और Buttocks (कूल्हे) में उभार आता हैं।

इसप्रकार यदि आप नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डियो और HIIT जैसी एक्सरसाइज करते है तो जल्द ही आप जीरो फिगर बॉडी बना सकते हैं।

(6) जीरो फिगर के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं –

अधिक से अधिक पानी पीने से बॉडी में पानी का स्तर बना रहता है और बॉडी हमेशा एक्टिव रहती हैं। आप जानते ही है, हमारी बॉडी में 65 से 70 प्रतिशत पानी मौजूद होता हैं।

पानी पीते रहने से आपकी बॉडी में रक्त का बहाव भी अच्छी तरह होता है और जरुरी पोषक तत्व समय-समय पर सभी हिस्सों तक पहुँचत रहते हैं।

यादि आप खाना खाने से पहले कम से कम एक गिलास पानी पीते है तो यह आपकी भूख को कम कर देता हैं। फलस्वरूप आप लिमिट में खाना खाते है जिससे बॉडी में अतिरिक्त कैलोरी नही जाती हैं।

इसी के प्रभाव में आपकी बॉडी से वजन भी कम होने लगता है और आप आसानी से अच्छा जीरो फिगर साइज बना सकते हैं।

आपको प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

Also read – 5 Best Body Scrubs for Skin Whitening

(7) जीरो फिगर बॉडी बनाने के लिए ब्लैक कॉफी पीएं –

ब्लैक कॉफी पीने से आपकी बॉडी किसी भी काम को करने के लिए जल्दी उत्तेजित होती है और तैयार होती हैं।

इसमें उपस्थित कैफीन आपके फोकस को बढ़ाता है और वर्कआउट या एक्सरसाइज को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।

अगर आप मिल्क कॉफी या चॉकलेट कॉफी पीना पसंद करते है तो आप उसकी जगह ब्लैक कॉफी पीना शुरू करें।

इसमें किसी भी प्रकार की एक्स्ट्रा कैलोरी नही होती हैं। इसमें केवल पर्याप्त कैलोरी होती है जो जरूरी होती हैं।

एक्सपर्ट्स और डायटीशियन भी ब्लैक कॉफी पीने की सलाह देते हैं। उनका कहना यह होता है कि, ब्लैक कॉफी पीने से बॉडी से फैट कम होता हैं।

यह भी पढ़ें – एक्सरसाइज के पहले ब्लैक कॉफी पीने के फायदे 

(8) Zero Figure साइज के लिए प्रोटीनयुक्त फूड खाएं –

एक अच्छी डाइट आपको जीरो फिगर बॉडी बनाने में सबसे ज्यादा हेल्प करती हैं। प्रोटीनयुक्त फूड खाने से आपकी बॉडी में मसल मास बढ़ता हैं और फैट मास कम होता हैं।

अगर आप कार्बोहाइड्रेट और फैट वाले फूड की जगह ज्यादा से ज्यादा प्रोटीनयुक्त फूड अपनी डाइट में शामिल करते है तो आप आसानी से जीरो फिगर बना सकते हैं।

आप प्रोटीन के लिए अंडे, चिकन, दूध, छाछ, दही, दाल, पीनट आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। और इनमे से यदि आप अंडे का भी नियमित रूप से सेवन करते है तो यह सबसे बेहतर हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें – लड़कियों के लिए बेस्ट प्रोटीन पाउडर 

(9) दूध में पपीता जूस मिलाकर पीएं –

रिसर्च एंड स्टडी से यह बात साबित हो गई है कि हर रोज 200 ML दूध में पपीते का जूस मिलाकर पीने से लड़कियों के ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है और वक्षस्थल का विकास बेहतर होता हैं।

अगर आप भी इस उपाय को फॉलो करते है तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। इसके साथ ही आपको साइज जीरो फिगर बनाने में आसानी होगी।

जीरो फिगर बनाने के लिए डाइट चार्ट | Zero Figure Diet Chart/Plan in Hindi

जीरो फिगर डाइट चार्ट (वेज/नॉन वेज) (Sample Diet Plan)

08:00 AM (ब्रेकफास्ट)
15 भीगे हुए बादाम + 1 केला या सेवफल + 150ml दूध 

 

11:00 AM (प्री-लंच)
पपीता जूस 
या 
संतरा जूस

 

01:00 PM (लंच)
मिक्स दाल सब्जी + 3 रोटी या 1 प्लेट चावल + 100ml दही
या
100 ग्राम चिकन मील + 100ml दही

 

PRE-WORKOUT MEAL (एक्सरसाइज के पहले)
30g ओट्स या 2 ब्राउन ब्रेड + 2 चम्मच पीनट बटर
या
1 केला + 2 चम्मच पीनट बटर + 1 कप ब्लैक कॉफी

 

POST-WORKOUT MEAL (एक्सरसाइज के बाद)
80g कच्चा पनीर
या
5 एग व्हॉइट्स

 

08:00 PM (डिनर)
आपके घर/हॉस्टल में जो बनता हैं (सलाद आधारित)

 

11:00 PM (बेडटाइम)
100ml हल्दी वाला दूध

यह सैंपल डाइट प्लान है, आप अपनी डाइट प्रेफरेंस या एक्सरसाइज के समय या डेली रूटीन के अनुसार इसे थोड़ा बदल भी सकते हैं।

जीरो फिगर बनाने के फायदे | Zero Figure Size Benefits in Hindi

महिलाएं और लड़कियां हमेशा जीरो साइज फिगर बनाने के बारें में सोचती रहती हैं। इसलिए क्योंकि परफेक्ट जीरो फिगर होने से लड़कियां बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगती हैं।

इसके अलावा भी जीरो साइज फिगर के बहुत सारे फायदे होते है जो आप लड़कियों व महिलाओं को जानने चाहिए। जैसे –

(1) जीरो फिगर बनाने से लड़कियों के शरीर पर ड्रेस या आउटफिट्स बहुत ही अच्छे लगते हैं।

(2) बॉडी का शेप और साइज बहुत ही अच्छा और आकर्षक लगता हैं।

(3) जीरो साइज फिगर होने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता हैं।

(4) बॉडी का साइज जीरो होने से लड़कियां और महिलाएं बहुत ही ऊर्जावान और सुंदर दिखती हैं।

(5) जीरो फिगर बनाने से शरीर में अतिरिक्त फैट की मात्रा कम हो जाती हैं।

(6) अच्छा फिगर होने से गर्ल्स/वीमेन हमेशा खुश और प्रसन्न रहती हैं।

(7) परफेक्ट जीरो फिगर साइज होने से महिलाएं हमेशा जवान और फिट लगती हैं। महिलाओं के लिए जीरो फिगर बनाने का यह सबसे बड़ा फायदा हैं।

(8) बेस्ट फिगर होने से लड़कियों और महिलाओं की पर्सनालिटी में सुधार आता हैं।

(9) जीरो फिगर बनाने से रिलेशनशिप भी बेहतर होती है और कपल्स के बीच बेहतर समन्वय बना रहता हैं।

(10) जीरो साइज फिगर के कारण लड़कियां व महिलाएं हमेशा अपने बॉडी के बारें सोचकर उत्पन्न होने वाले तनाव से दूर रहती हैं।

(11) बॉडी फिगर साइज जीरो बनाने से लड़कियां बहुत ही सेक्सी और सुडौल लगती हैं।

(12) जीरो फिगर वाली महिलाओं को विज्ञापन और मॉडलिंग जैसी इंडस्ट्री में जल्दी और आसानी से काम मिल जाता हैं।

यह भी पढ़ें – पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट टिप्स 

जीरो फिगर बनाने के लिए एक्सरसाइज | Best Zero Figure Exercises in Hindi

लड़कियों के लिए एक अच्छा और परफेक्ट जीरो फिगर बहुत ही मायने रखता है और फिगर बनाने के लिए खानपान के साथ-साथ एक्सरसाइज भी बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। 

एक अच्छा जीरो साइज फिगर बनाने के लिए एक्सरसाइज :

(1) कंपाउंड एक्सरसाइज
(2) एचआईआईटी
(3) बॉडीवेट ट्रेनिंग
(4) रेजिस्टेंस ट्रेनिंग
(5) कार्डिओ
(6) जुम्बा
(7) फंक्शनल ट्रेनिंग

Conclusion – इसप्रकार आप इन सभी टिप्स को फॉलो करके एक अच्छा आकर्षक और सुडौल जीरो फिगर बना सकते हैं। यदि आप इन सभी टिप्स को फॉलो नही कर पाते तब भी कोई परेशानी की बात नही हैं।

आप इनमें से कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके भी जीरो फिगर बॉडी बना सकते हो। Zero Figure साइज बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, शर्त यही है कि आपको इन टिप्स को फॉलो करते हुए मेहनत करनी हैं।

अगर आप वर्कआउट करते है तो आप योगासन को Skip कर सकते हैं। और यदि आप कार्डियो करना पसंद करते है तब आप रनिंग को Skip कर सकते हैं। इसमें कोई भी दिक्कत वाली बात नही हैं।

यदि आप इन सभी टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू करते है तो कुछ ही दिनों में आप आसानी से जीरो फिगर बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक्सरसाइज और डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा।

अंततः आप अपने बॉडी में किसी भी तरह फैट को ना बढ़ने दें। यदि फैट अधिक है तो उसे कम करें।

और यदि आप पतले है तब आप बॉडी टोंनिंग पर ध्यान दें। अपने मसल Gain को प्राथमिकता दे और फैट को बिल्कुल भी Gain ना करें।

जीरो फिगर बनाने की मेहनत में फैट (चर्बी) सबसे ज्यादा रुकावट पैदा करता हैं।

उम्मीद है, जीरो फिगर किसे कहते है (Zero Figure Meaning in Hindi) और कैसे बनाए, इसके तरीके और टिप्स इस विषय पर पूरी जानकारी आपको मिल गयी होंगी। अगर पोस्ट पसंद आयी है, तो इसे Share जरूर करें।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताएं और साथ में यह भी बतायें कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। Thank You !!!

Other Articles :

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *