सप्लीमेंट क्या होता है और इसके फायदे क्या हैं ? | Supplement Meaning in Hindi

आप में से अधिकतर लोग जिम जाते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि सप्लीमेंट क्या होता है, सप्लीमेंट को हिंदी में क्या कहते है और इसका उपयोग क्यों करते हैं। सप्लीमेंट्स के बारें में बहुत से लोगों के मुँह से आपने तरह-तरह की बातें सुनी होगी। शायद अधिकांश लोगों ने आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारें में ही बताया होगा। 

Supplement in Hindi

अधिकांश लोग सप्लीमेंट्स का नाम सुनकर ही इसे नकार देते है और दुष्प्रभावों को बताने लगते हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

जो भी इनके दुष्प्रभावों के बारें में पहले ही बात करने लगते है, शायद उन्हें इसके बारें जानकारी बहुत कम होती है और वे लोग इसे केवल नकारात्मक नजरिए से देखते हैं।

कई मायनों में सप्लीमेंट्स का उपयोग करना आपके बॉडी के लिए फायदेमंद होता है और तभी इन सप्लीमेंट्स को बनाया जाता हैं।

तो चलिए सप्लीमेंट्स से जुड़े हुए कुछ मिथक (Myths) को दूर करते हुए जानेंगे कि, सप्लीमेंट क्या है (Food Supplement Meaning in Hindi) और सप्लीमेंट के फायदे और नुकसान आदि क्या हैं।

सप्लीमेंट का मतलब क्या होता है ? | What Is Supplement Meaning in Hindi

यहां पर हम आहार से जुड़े हुए सप्लीमेंट्स की बात कर रहे है और तभी एक सवाल आता है कि आखिर सप्लीमेंट को हिंदी में क्या कहते हैं। तो फूड सप्लीमेंट या डाएटरी सप्लीमेंट का हिंदी में अर्थ – ‘आहार पूरक’ होता हैं।

फूड या डाएटरी सप्लीमेंट्स ऐसे प्रोडक्ट होते है, जिसे आप अपने आहार (Diet) के पूरक में लेते हैं।

इसमें एक या एक से अधिक तत्व जैसे – प्रोटीन, बीसीएए, ग्लूटामाइन, क्रेटीन, ओमेगा-3, अमीनो अम्ल और अन्य विटामिन & मिनेरल्स शामिल किए जा सकते हैं।

पूरक का मतलब होता है, अतिरिक्त या किसी चीज का अल्टरनेटिव या डाइट के साथ अतिरिक्त पोषण।

डाएटरी या फूड सप्लीमेंट्स को आप अपने डाइट के साथ आसानी से जोड़ सकते है और डाइट में किसी पोषक तत्व की कमी होने पर उसके स्थान पर भी जोड़ सकते हैं।

अपने खान-पान में डाएटरी सप्लीमेंट्स का सीमित रूप से सेवन करना एक अच्छी फिटनेस के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

यह भी जानिए – बॉडी बनाने के लिए 5 बेस्ट सप्लीमेंट्स 

डाएटरी सप्लीमेंट क्या है ? | Dietary Supplements Meaning in Hindi

एक आहार पूरक या डाएटरी सप्लीमेंट्स खाद्य पदार्थों से निर्मित प्रोडक्ट होते हैं। जो किसी गोली, टेबलेट, कैप्सूल, पाउडर, जेल या लिक्विड के फॉर्म में उपलब्ध होते हैं।

इनका उद्देश्य भी आहार को संतुलित या पूरा करने के लिए किया जाता हैं।

डाएटरी सप्लीमेंट का उपयोग सामान्यतः शरीर मे पोषक तत्त्वों की कमी को पूरा करने के लिए और अच्छी बॉडी बनाने या फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता हैं।

फूड सप्लीमेंट क्या होते है ? | Food Supplements Meaning in Hindi

फार्मास्यूटिकल आधारों के अनुसार फूड सप्लीमेंट एक प्राकृतिक भोजन हैं। आपकी डाइट में अतिरिक्त न्यूट्रिशन जोड़ने के लिए फूड सप्लीमेंट की मदद से आहार घटक जोड़ें जाते हैं।

Food Supplements सामान्यतः खाद्य पदार्थों से ही बनाए जाते हैं। इसका उपयोग अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए, डाइट को बैलेंस करने और कुपोषण को दूर करने के लिए किया जाता हैं।

इन्हें न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स भी कहते हैं। आमतौर पर फूड सप्लीमेंटऔर डाएटरी सप्लीमेंट एक ही होते हैं।

हर्बल सप्लीमेंट क्या है ? | What Is Herbal Supplements in Hindi

ऐसे सप्लीमेंट जिन्हें पौधों या वनस्पतियों से बनाया जाता हैं, हर्बल सप्लीमेंट्स कहलाते हैं।

यह भी आहार पूरक होते हैं और आजकल लोगों का ध्यान हर्बल सप्लीमेंट की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहा हैं।

हर्बल सप्लीमेंट का उपयोग आमतौर पर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में और शारीरिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता हैं।

इनका अधिकतर उपयोग फिटनेस के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किया जाता हैं।

नोट – किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स बीमारियों के इलाज, उपचार, निदान का विकल्प कभी नहीं हो सकते हैं।

सप्लीमेंट के उपयोग | Supplements Uses in Hindi

फूड़ या डाएटरी सप्लीमेंट का इस्तेमाल और उपयोग की मात्रा का निर्धारण अलग-अलग आयु वर्गों के आधार पर किया जाता हैं।

आजकल सप्लीमेंट का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों के द्वारा एक अच्छी फिटनेस और अच्छी हेल्थ को पाने के लिए किया जा रहा हैं।

सप्लीमेंट के उपयोग जैसे –

  • खाद्य पदार्थों की कमी को पूरा करने के लिए
  • शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने के लिए
  • कुपोषण से बचने के लिए
  • फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए
  • बॉडीबिल्डिंग करने के लिए
  • पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में

यह भी जानिए – प्रोबायोटिक्स क्या होते हैं ? इसके उपयोग और फायदे

सप्लीमेंट के फायदे | Supplements Benefits in Hindi

डाएटरी/फूड/हर्बल किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स का सीमित मात्रा में उपयोग करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ/फायदे मिलते हैं। जैसे –

(1) सप्लीमेंट्स वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
(2) डाएटरी सप्लीमेंट्स आपकी मसल ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।
(3) इम्युनिटी सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
(4) बॉडी बनाने के लिए फूड सप्लीमेंट्स बहुत ही लाभदायी होते हैं।
(5) सप्लीमेंट्स आपके आहार को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
(6) शारीरिक वृद्धि को बेहतर बनाते हैं।
(7) सप्लीमेंट्स की मदद से वजन को कम और नियंत्रित भी किया जा सकता हैं।

यह भी जानिए – BCAA क्या हैं ? पूरी जानकारी

सप्लीमेंट के नुकसान | Supplements Side Effects in Hindi

रीसर्च और शोध यह बताते है कि, सीमित मात्रा में सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने से किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं हो सकते हैं।

अत्यधिक मात्रा और अनुचित तरीके से सप्लीमेंट्स का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है और शारीरिक/मानसिक समस्याओं को पैदा कर सकता हैं।

बिना जाने, अधिक मात्रा या अनुचित तरीके से सप्लीमेंट्स का सेवन करने से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती है जो निम्नलिखित हैं। जैसे –

  • ब्लोटिंग
  • पेट की गैस
  • भूख न लगना
  • पेट दर्द
  • उल्टी-दस्त
  • लिवर डैमेज
  • सिरदर्द
  • मानसिक तनाव
  • स्किन संबंधी समस्याएं
  • खुजली
  • फुंसियां

यह भी जानिए – डायजेस्टिव एंजाइम क्या हैं ?

सप्लीमेंट का इस्तेमाल कब करना चाहिए ? | When To Use Supplements in Hindi

सप्लीमेंट्स का मतलब आहार पूरक होता है और यह किसी भी खाद्य पदार्थ के विकल्प नहीं हो सकते हैं।

आप डाएटरी या फूड सप्लीमेंट्स का उपयोग भोजन के स्थान पर नहीं कर सकते हैं। बिना खाद्य पदार्थों के केवल सप्लीमेंट्स का सेवन करना उचित नहीं हैं। यदि आप खाद्य पदार्थों के साथ इसे अपनी डाइट में जोड़ते है तो यह बहुत ही प्रभावी और फायदेमंद हो सकता हैं।

अब बात आती है सप्लीमेंट का उपयोग कब करना चाहिए, तो जब आप बॉडी के लिए जरुरी पोषक तत्व जैसे – प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, फाइबर, विटामिन & मिनेरल्स आदि की पूर्ति अपने भोजन के माध्यम से नहीं कर पाते है और आपको पोषक तत्वों की कमी महसूस होने लगती है, तब आप अपने डाइट में फूड के साथ-साथ सप्लीमेंट को जोड़ सकते हैं।

यदि आप नियमित एक्सरसाइज करते है, जिम में वर्कआउट करते है, नियमित किसी प्रकार का स्पोर्ट खेलते है तब आपको सही नुट्रिशन लेने की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में आप नुट्रिशन की कमी को पूरा करने के लिए व्हे प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट का इस्तेमाल अपनी डाइट में आसानी से कर सकते हैं।

ध्यान रहें, किसी भी प्रकार का सप्लीमेंट इस्तेमाल करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

Final Words : यदि कोई भी आपसे केवल सप्लीमेंट्स के उपयोग से सेहत बनाने या फिटनेस बनाने की बात करता है, तो यह बात बिल्कुल गलत हैं। गलत जानकारी और मिथक से हमेशा दूर रहें।

सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह पर सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं।

अधिक मात्रा में सेवन करना आपके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को पैदा कर सकता हैं। इन सप्लीमेंट को महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hopefully, सप्लीमेंट क्या है (Supplement Meaning in Hindi) और इसके उपयोग, फायदे-नुकसान आदि के बारें में पूरी जानकारी आपको मिल गयी होगी।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताए और साथ में यह भी बताए कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। धन्यवाद !!!

Other Articles :

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *