बेस्ट बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट मस्क्युलर बॉडी बनाने के लिए – 5 Best Bodybuilding Supplements in Hindi

बेस्ट बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट : अच्छी मस्क्युलर बॉडी बनाने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ एक अच्छे न्यूट्रिशन की भी जरूरत होती हैं। सही न्यूट्रिशन के बिना एक अच्छी बॉडी बनाना नामुमकिन हैं। यदि आप जिम जाते है, अच्छा वर्कआउट करते है और अच्छी डाइट लेते है तो आप बॉडी आसानी से बना सकते है और अच्छी फिटनेस को प्राप्त कर सकते हैं।

Best bodybuilding supplements

जब बॉडीबिल्डिंग या फिटनेस की बात आती है, तो सप्लीमेंट्स का नाम भी जरूर आता हैं। बॉडी बनाने या फिर किसी भी प्रकार के फिटनेस गोल को प्राप्त करने के लिए सप्लीमेंट्स बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बॉडी बनाने या फिर वेट लॉस करने के लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता है, लेकिन यदि आप इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा और नियमित रूप से करते है तो कई मायनो में यह आपके फिटनेस के लिए फायदेमंद होता हैं।

Supplements का इस्तेमाल करके आप अपनी फिटनेस को और अधिक बेहतर बना सकते हैं। आप चाहें महिला हो या पुरूष हो, सप्लीमेंट्स का उपयोग करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता हैं।

अगर आप अच्छी मस्क्युलर बॉडी बनाना चाहते है और कम समय में बेहतर रिजल्ट्स देखना चाहते है, तो आपको कुछ विशेष सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना होगा जो आपकी आपकी मसल ग्रोथ, ताकत, सहनशीलता और दक्षता को बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं।

तो चलिए जानते है बॉडी बनाने के लिए कौनसे सप्लीमेंट्स लेना चाहिए, 5 बेस्ट बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट कौनसे है और उनके फायदे क्या-क्या हैं।

अंत में यह भी जानेंगे कि, इनमें से कौनसे सप्लीमेंट्स बहुत ही जरूरी है और इनमें से एक या दो सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल नहीं भी किया तो क्या आपकी बॉडी बनेगी या नहीं।

बॉडी बनाने के लिए बेस्ट बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स और उनके फायदे | 5 Best Supplements For Bodybuilding in Hindi (2023)

बहुत से लोग जो जिम जाते है या घर पर ही एक्सरसाइज करते है, अक्सर उनके दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि हमें कौनसे सप्लीमेंट्स लेना चाहिए और बॉडी बनाने के लिए बेस्ट सप्लीमेंट्स कौनसे होते हैं।

आप चाहें महिला हो या पुरुष नीचे बताए गए बेस्ट बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट का इस्तेमाल आसानी से कर सकते है और अपनी फिटनेस को और बेहतर बना सकते हैं।

(1) क्रेटीन मोनोहाईड्रेट (Creatine Monohydrate)

Creatine एक नेचुरल पदार्थ है, जो हमारी बॉडी में भी उपस्थित होता है और साथ ही साथ हम इसे खाद्य पदार्थों के माध्यम से भी लेते हैं। यह हमारी बॉडी में बहुत कम मात्रा में पाया जाता हैं।

यह हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होता हैं। यह एक Organic Compound होता है, जिसका Production हमारी बॉडी में भी होता हैं। हमारी बॉडी प्रतिदिन 1 ग्राम तक Creatine बनाती हैं।

Creatine सप्लीमेंट तीन एमिनो एसिड Glycine, Arginine, Methionine से मिलकर बना होता हैं। Creatine एक बहुत ही लोकप्रिय सप्लीमेंट है जो बॉडीबिल्डिंग करने वाले एथलीट और नियमित जिम जाने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता हैं।

यह हमारी बॉडी में पानी की अवरोधन क्षमता को बढ़ाता है, मतलब Water Retention Capacity को बढ़ाता हैं। इसके कारण पानी शरीर में ज्‍यादा मात्रा में मौजूद रह सकता हैं।

Creatine के फायदे –

  • क्रेटीन हमारे मसल्स ग्रोथ बढ़ाने में बहुत ज्यादा मदद करता हैं।
  • Creatine हमारें बॉडी की परफॉर्मेंस और सहनशक्ति को बढ़ाता हैं।
  • क्रेटीन एनर्जी लेवल को बूस्ट करता है और हमारी स्ट्रेंथ को बढ़ाता हैं।
  • यह वजन बढ़ाने में भी सहायक होता हैं।
  • क्रेटीन हमारे वर्कआउट की तीव्रता बढ़ाने में भी मदद करता हैं।
  • Workout के दौरान यह हमारी मसल्स को जल्दी थकने नही देता हैं।

यह भी पढ़ें – Creatine कब और कैसे लें, पूरी जानकारी

(2) व्हेय प्रोटीन (Whey Protein)

व्हेय प्रोटीन दूध से बना हुआ एक सूखा पाउडर होता हैं। यह दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन का शुद्धतम रूप होता हैं। यह सबसे जल्दी पचने वाला प्रोटीन भी होता हैं।

यह एक विशेष प्रकार का फूड सप्लीमेंट होता हैं। इसे ‘Complete Protein’ भी कहा जाता हैं। इसलिए क्योंकि इसमें सभी प्रकार एमिनो एसिड्स और पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी होते हैं।

Whey Protein Supplement के उपयोग की बात करे तो इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल जिम जाने वाले लोग, सामान्य एक्सरसाइज करने वाले, एथलीट या स्पोर्ट पर्सन, बॉडीबिल्डर्स आदि करते हैं।

आजकल इसका उपयोग वयस्क महिला और पुरूष दोनों करते है और यह दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद होता हैं।

Whey प्रोटीन का उपयोग अधिकांश लोग वर्कआउट के बाद करते है और कुछ लोग वर्कआउट के पहले करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसे सुबह के समय ब्रेकफास्ट में इस्तेमाल करते हैं।

इसका उपयोग शरीर को पड़ने वाली प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता हैं। अधिकांश लोग जैसे – जिम जाने वाले लोग और बॉडीबिल्डर्स इसका इस्तेमाल मसल्स ग्रोथ या मसल्स बिल्डिंग के लिए करते हैं।

जानिए – सबसे अच्छे और बेहतरीन Whey Protein पाउडर (5 Best Whey Protein Brand in India)

Whey Protein के फायदे –

  • Whey Protein सबसे उच्च क्वालिटी का प्रोटीन होता हैं।
  • यह शुद्ध शाकाहारी सप्लीमेंट होता है और लस मुक्त (Gluten Free) होता हैं।
  • व्हेय प्रोटीन का पाचन (Digestion) बहुत फास्ट होता है जिसके कारण यह बहुत तेजी से शरीर के सभी भागों में पहुंच जाता हैं।
  • इसमें सभी Essential Amino Acids (जरूरी एमिनो अम्ल) और BCAA मौजूद होते है जो हमारें मसल रिकवरी को बेहतर बनाते हैं।
  • इसका पाचन तेज होने के साथ-साथ Absorption भी बहुत फास्ट हैं।
  • Whey Protein हमारें Metabolism को बढ़ाता है और Instant Muscle Recovery को बढ़ावा देता हैं।
  • मसल्स की अतिवृद्धि और मसल्स का साइज बढ़ाने में Whey Protein अहम भूमिका निभाता हैं।
  • व्हेय प्रोटीन का उपयोग करके शरीर में होने वाली प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता हैं।
  • यह हमारें शरीर का फैट लॉस करने या वजन घटाने में सहायता करता हैं।
  • यह सबसे बेस्ट बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट है और बॉडी के लिए जरुरी भी हैं।

यह भी पढ़ें – Whey Protein कब और कैसे लेना चाहिए, पूरी जानकारी

(3) बीसीएए (BCAA)

यह एक विशेष प्रकार के जरूरी अमीनो अम्ल की श्रृंखला होती है, जो हमारी मांसपेशियों के लिए आवश्यक होता हैं। इसलिए क्योंकि सभी एमिनो एसिड्स (जरूरी और गैर-जरूरी) की श्रृंखला मिलकर हमारें बॉडी में प्रोटीन का निर्माण करती हैं।

BCAA एक प्रकार का सप्लीमेंट होता है, जो तीन जरूरी एमिनो एसिड्स (EAAs) से मिलकर बना होता हैं।

इसमें तीन अमीनो एसिड्स ल्युसिन, आइसोल्युसिन और वेलीन होते हैं। जो हमारी मसल्स में प्रोटीन ब्रेकडाउन रोकते है और ग्लाइकोजन के भंडारण में मदद करते हैं।

Branched Chain Amino Acids आमतौर पर एक रासायनिक संरचना होती है जिसे बिल्डिंग ब्लॉक प्रोटीन भी कहते हैं। इसलिए क्योंकि यह हमारे टूटे हुए मसल्स की रिकवरी और रिपेयर में मदद करता हैं।

BCAA के फायदे –

  • शोध और स्टडी के अनुसार BCAA हमारें मसल्स की विकास दर (Muscle Growth Rate) को तेज करता हैं।
  • वर्कआउट के दौरान होने वाले मसल ब्रेकडाउन को रोकता है और मसल्स की Instant Recovery में मदद करता हैं।
  • BCAA लंबे समय तक वर्कआउट के दौरान हमारी बॉडी को थकने नहीं देता हैं।
  • इसके नियमित रूप से सेवन करने से Aerobic और Anaerobic दोनो प्रकार के प्रदर्शन में सुधार होता हैं।
  • BCAA प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को मजबूत करता हैं।
  • यह हमारें शरीर में Lean Muscle Mass को सुरक्षित रखता हैं।
  • यह हमारें बॉडी में प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) को बढ़ावा देता हैं।
  • BCAA वर्कआउट के कारण होने वाले मसल्स के दर्द और मसल्स डैमेज को कम करता हैं।
  • यह Muscle Hypertrophy (अतिवृद्धि) को बढ़ाता हैं।

यह भी पढ़ें – BCAA क्या हैं, इस्तेमाल की पूरी जानकारी 

(4) ग्लूटामाइन (Glutamine)

ग्लूटामाइन एक अल्फा-एमिनो एसिड है जो प्रोटीन के जैव-संश्लेषण (Biosynthesis) में उपयोग किया जाता हैं। यह 20 एमिनो एसिड्स में से एक महत्वपूर्ण एमिनो एसिड हैं।

Glutamine एक गैर-जरूरी एमिनो एसिड (Non-Essential Amino Acid) हैं, इसका मतलब यह है कि आपकी बॉडी इसे संश्लेषित (Synthesis) करने में सक्षम होती हैं।

प्रायः इसका निर्माण आपकी बॉडी में होता हैं। इसलिए इसे Non-Essential अमीनो अम्ल की श्रेणी में रखा गया हैं। इसके अलावा ग्लूटामाइन को आप आहार स्त्रोतों और सप्लीमेंट्स के माध्यम से भी ले सकते हैं।

इसे फिटनेस या बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता हैं। प्राकृतिक रूप से यह आपके मसल्स में मौजूद होता हैं।

Glutamine के फायदे –

  • Glutamine से हमारी मसल्स ग्रोथ तेजी से होती है क्योंकि यह प्रोटीन संश्लेषण को बढ़ाता हैं।
  • यह हमारी बॉडी में एमिनो एसिड्स की कमी को पूरा करता हैं।
  • ग्लूटामाइन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिसके फलस्वरूप हमारी बॉडी हमेशा स्वस्थ बनी रहती हैं।
  • यह हमारी बॉडी में होने वाली नाइट्रोजन की कमी को पूरा करने में मदद करता हैं।
  • Glutamine हमारें बॉडी में होने वाले मसल्स डैमेज को रोकता है और मसल्स की रिकवरी में मदद करता हैं।
  • यह हमारें घावों को तेजी से भरने और रिकवर करने में मदद करता हैं।
  • इसके इस्तेमाल से हमारें बॉडी के ग्रोथ हॉर्मोन (GH) में वृद्धि होती हैं।
  • कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में भी ग्लूटामाइन का उपयोग किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें – Glutamine कब और कैसे लेना चाहिए, पूरी जानकारी 

(5) फिश ऑयल्स (Fish Oils)

Fish Oil, मछली के ऊतकों से निकाला गया तेल होता हैं। यह आमतौर पर तेलीय मछली जैसे – टूना, हेरिंग, एनकोविज और मैकेरल से मिलता हैं।

इस फिश आयल में Omega-3 फैटी एसिड, विटामिन A और D भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो हमारें बॉडी के लिए काफी जरूरी और फायदेमंद होते हैं।

Fish Oil सप्लीमेंट्स एक विशेष प्रकार की कैप्सूल्स (बॉडी बनाने के लिए कैप्सूल) के माध्यम से बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोगों, एथलीट और जिम करने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता हैं।

यह सप्लीमेंट्स लिक्विड, पिल्स और कैप्सूल्स तीनों फॉर्म में आते हैं। लोगों द्वारा इसका इसका उपयोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक्स से बचने के लिए भी किया जाता हैं।

Fish Oil के फायदे –

  • फिश आयल मसल ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता हैं।
  • यह पेट की चर्बी कम करने और बॉडी फैट को कम करने में सहायक होता हैं।
  • फिश आयल मसल से होने वाले Cramps को रोकता हैं।
  • इसके इस्तेमाल से मसल की सूजन और दर्द को कम किया जा सकता हैं।
  • लिवर फैट को कम करने के लिए फिश आयल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता हैं।
  • तनाव और चिंता को कम करने में यह सहायक होता हैं।
  • मसल बिल्डिंग के साथ साथ यह स्किन और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता हैं।
  • Fish Oil जॉइंट्स और दिमाग के लिए भी हैल्पफुल होता हैं।

क्या बॉडी बनाने या वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना जरूरी होता हैं ?

दोस्तों, बॉडी बनाने या वेट लॉस करने के लिए किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन तब, जब आपका न्यूट्रिशन और डाइट परफेक्ट हो।

सप्लीमेंट्स, खाद्य पदार्थों के ही पूरक होते है जिन्हें फूड्स से ही बनाया जाता हैं।

यदि आपकी डाइट अच्छी है, आप एक बैलेंस्ड डाइट को फॉलो करते है जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर्स, विटामिन और मिनरल अच्छी मात्रा में मौजूद हो, तब आपको सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं हैं।

इसके अलावा यदि आपके फिटनेस गोल्स कुछ अलग प्रकार के है जैसे – बॉडीबिल्डिंग, लीन मसल मास गेन करना, इंस्टैंट फैट लॉस करना, परफॉर्मेंस हाई करना, मसल बिल्ड करना तब आपके लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना जरूरी होता हैं।

सप्लीमेंट्स की मदद से आप फिटनेस गोल्स को आसानी से प्राप्त कर सकते है, जिसके लिए आपको ट्रेनिंग और डाइट पर भी ज्यादा फोकस करना होगा।

अंततः आपको बता दें, फूड्स की तरह सप्लीमेंट्स भी आपके न्यूट्रिशन का एक हिस्सा है, जिसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना बहुत ही लाभदायक होता हैं।

बॉडी बनाने के लिए सबसे जरूरी सप्लीमेंट कौन सा होता हैं ?

अक्सर आप लोग यह सवाल पूछते रहते है कि, बॉडी बनाने के लिए बेस्ट पाउडर कौनसा होता हैं। तो बॉडी बनाने या वजन कम करने के लिए Creatine, Protein, BCAA, Glutamine और Fish Oils यह सभी सप्लीमेंट्स आवश्यक होते हैं।

लेकिन इन सभी सप्लीमेंट्स में सबसे जरूरी सप्लीमेंट – Whey Protein होता हैं। यह कम्पलीट प्रोटीन होता है और प्रोटीन का शुद्ध रूप होता हैं। इसे सबसे जरुरी और बेस्ट बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट माना जाता हैं।

Whey Protein का सीमित मात्रा में और नियमित रूप से इस्तेमाल कर आप मसल बिल्डिंग और फैट लॉस आसानी से कर सकते हैं।

एक सवाल और आता है कि, बॉडी बनाने के लिए कौनसा प्रोटीन लेना चाहिए। तो इसका भी जवाब है – व्हेय प्रोटीन।

Whey Protein, यह बॉडी बनाने के लिए बेस्ट पाउडर होता हैं। इसे महिला और पुरुष दोनों ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते है और इसका लाभ ले सकते हैं।

Final Words – इसप्रकार बॉडी बनाने के लिए क्रेटीन, व्हेय प्रोटीन, बीसीएए, ग्लूटामाइन और फिश ऑयल यह पाँच सप्लीमेंट्स बेस्ट होते हैं।

सीमित मात्रा में और ट्रेनर की सलाह पर इनका इस्तेमाल करके आप बॉडी बना सकते हैं। बशर्ते आपको अच्छा वर्कआउट, ट्रेनिंग और डाइट का पालन करना होगा।

उम्मीद है, बॉडी बनाने के लिए 5 बेस्ट बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कौन से है और उनके फायदे क्या है, इस विषय पर पूरी जानकारी मिल गयी होगी। इस जानकारी को आप अपने WhatsApp और Facebook ग्रुप्स में भी Share कर सकते हैं।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताए और साथ में यह भी बताए कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। Thank You !!!

Other Articles :

5 Best Supplements To Buy…

 

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *