बर्पीज एक्सरसाइज क्या है और इसके फायदे – Burpees Meaning & Benefits in Hindi

किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी होता है, उस एक्सरसाइज के बारें में पूरी जानकारी होना।

Burpees exercise in Hindi

बर्पीज एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो वजन घटाने में बहुत ज्यादा मदद करती है, लेकिन बहुत से लोग इसके बारें में नहीं जानते हैं। जिम में एक्सरसाइज करते हुए बहुत से लोग जिनका वजन बहुत कम है, वह लोग भी पूरी जान लगाकर बर्पीज एक्सरसाइज लगाते हैं।

वास्तव में बर्पीज एक्सरसाइज करना वजन कम करने के दौरान सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन आप इसे वजन बढ़ाने के दौरान भी कर सकते हैं। इसके लिए यह जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि, वजन कम करने या बढ़ाने के लिए कितनी देर और कब-कब बर्पीज एक्सरसाइज करना चाहिए।

जिससे कि यह एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो। यह बहुत ही कठीन एक्सरसाइज होती है और इसे करने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत पड़ती हैं।

तो चलिए अब जानते है कि बर्पीज एक्सरसाइज क्या है, इसके फायदे और कब-कैसे करना चाहिए।

बर्पीज एक्सरसाइज क्या होती है ? | Burpees Meaning in Hindi

बर्पीज एक प्रकार का कैलीस्थैनिक्स व्यायाम या एक्सरसाइज है, जिसमें प्रतिरोध (Resistance) के लिए बॉडी वेट का उपयोग किया जाता हैं। यह एक फुल बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी होती है, जिसे बॉडीवेट से किया जाता हैं।

यह एक चुनौतीपूर्ण एक्सरसाइज होती है, जिसमें बॉडी के लगभग सभी बड़े मसल ग्रुप काम करते हैं। जैसे – लेग्स, बट्स, हिप्स, एब्स, चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स आदि अंगों में मौजूद मसल्स पर बर्पीज एक्सरसाइज के दौरान तनाव पड़ता है और इस दौरान यह मसल्स ट्रेन होते हैं।

यह एक्सरसाइज बॉडी की ताकत (Strength) और सहनशीलता (Endurance) बढ़ाने में बहुत ज्यादा मददगार होती हैं।

बर्पीज करने के फायदे क्या है ? | Burpees Exercise Benefits in Hindi

यह बहुत ही लोकप्रीय और फायदेमंद एक्सरसाइज हैं। यदि आप फिट रहना चाहते है तो, यह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज में सबसे बढ़िया एक्सरसाइज मानी जाती हैं।

बर्पीज एक्सरसाइज करना वजन घटाने, फैट घटाने, मसल बिल्ड करने, वजन बढ़ाने, ताकत बढ़ाने आदि सभी प्रकार के फिटनेस गोल को प्राप्त करने के लिए फायदेमंद होती हैं।

(1) अधिक कैलोरी बर्न करने में सहायक

यह एक्सरसाइज अधिक चैलेंजिंग होती है और इसे करने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ती हैं। बर्पीज लगाने के दौरान बॉडी के सभी अंग कार्यरत होते है, जिसकारण अधिक कैलोरी बर्न होती हैं।

एक रिसर्च के अनुसार बर्पीज एक्सरसाइज करने के दौरान प्रति मिनट 10-15 कैलोरी बर्न होती हैं।

यदि आप इंटरमीडिएट लेवल के जिम जाने वाले लोगों की श्रेणी में आते है, तो आप आसानी से बर्पीज एक्सरसाइज के दौरान 20 मिनट में 200-220 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

(2) मसल बिल्ड करने में हेल्पफुल

बर्पीज लगाने के समय पर लेग्स, चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स मसल पर सबसे अधिक लोड पड़ता हैं। जिसके कारण इन मसल्स में तनाव उत्पन्न होता है और मसल्स ब्रेकडाउन होते हैं।

मसल्स ब्रेकडाउन होने पर वर्कआउट के बाद एक अच्छी हाई प्रोटीन डाइट लेने पर मसल्स की रिकवरी बेहतर तरीके से होती हैं। जिसके फलस्वरूप मसल की ग्रोथ होती है और मसल्स बिल्ड होने लगते हैं।

(3) वजन कम करने में मददगार

यह फैट लॉस करने के लिए एक बहुत ही अच्छी बॉडीवेट एक्सरसाइज हैं। वजन कम करने या फैट कम करने के लिए वर्कआउट रूटीन में इस एक्सरसाइज को शामिल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं।

बर्पीज एक्सरसाइज के दौरान कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। एक्सरसाइज के दौरान जब आप अधिक कैलोरी बर्न करते है, एक समय ऐसा आता है जब आपकी बॉडी एनर्जी के लिए फैट का उपयोग करने लगती हैं।

फैट का उपयोग बॉडी द्वारा ईंधन के रूप में करने से बॉडी से फैट कम होने लगता है और धीरे-धीरे वजन कम होना शुरू हो जाता हैं।

बर्पीज एक्सरसाइज बैली फैट और हिप फैट को कम करने में सबसे ज्यादा हेल्पफुल होती हैं।

(4) ताकत बढ़ाने में सहायक

यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है, जिसे करने के लिए अधिक ऊर्जा की भी जरूरत पड़ती हैं। बर्पीज लगाते समय बॉडी को अधिक कार्य करना पड़ता हैं।

अधिक कार्य को सम्पन्न करने के लिए आपकी बॉडी की प्रवृत्ति बदलने लगती है और आपकी बॉडी अच्छी तरह निष्पादन करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

इसप्रकार नियमित रूप से वर्कआउट के दौरान बर्पीज करने पर दिन-प्रतिदिन बॉडी और मसल्स की स्ट्रेंथ में बढ़ोत्तरी होती हैं।

(5) सहनशीलता बढ़ाने में हेल्पफुल

बर्पीज एक्सरसाइज के दौरान बॉडी पूरी तरह थकने लगती है और अधिक से अधिक कैलोरी बर्न होने लगती हैं। बॉडी और मसल्स थकने लगते हैं।

बॉडी थक जाने के बाद भी जब आप एक्सरसाइज की पुनरावृत्ति करते है, तब आपकी सहनशीलता में वृद्धि होती हैं।

(6) शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मददगार

बर्पीज एक्सरसाइज का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, इससे आपकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती हैं। बर्पीज लगाते समय ज्यादा से ज्यादा कार्य करना पड़ता है, जो बहुत ही चैलेंजिंग होता हैं।

बॉडी की कैपेसिटी के विरुध्द जब आप इस एक्सरसाइज को बार-बार करते है, जिसके फलस्वरूप आपकी क्षमता भी बढ़ती जाती हैं।

(7) बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में सहायक

बर्पीज लगाने से बॉडी में बहुत ज्यादा तनाव उत्पन्न होता हैं। लोअर बॉडी से लेकर आर्म्स तक के सारे मसल्स और जॉइंट्स एक साथ खींचते हैं।

जिसके कारण बॉडी में एक अलग सा लचीलापन आने लगता है और निरंतर अभ्यास से बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी या लचीलापन बढ़ता हैं।

फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने से बॉडी में मसल क्रेम्प्स और मसल पैन आदि समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।

Final Words – बर्पीज़ एक्सरसाइज को वर्कआउट रूटीन में जोड़कर आप अपने फिटनेस गोल्स जैसे – स्ट्रेंथ बढ़ाना, सहनशीलता बढ़ाना, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना, मसल्स बिल्डिंग करना और वजन या फैट को कम करना आदि को प्राप्त कर सकते हैं यह काफी मेहनत कराने वाली एक्सरसाइज होती है और बहुत ही प्रभावी भी होती हैं

यदि आप वजन कम करना चाहते है, तब तो आप इसे अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करें यह एक्सरसाइज बहुत कम समय में अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करने में हेल्प करती है और वजन या फैट को कम करने के लिए यह सबसे उपयुक्त एक्सरसाइज होती हैं

उम्मीद है, बर्पीज एक्सरसाइज क्या है और इसके फायदे यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा होगा यदि आर्टिकल में दी गयी जानकारी अच्छी लगी है तो इसे Share करना न भूलें 

Other Articles :

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *