1 अंडे में कितना फैट होता है और प्रोटीन होता है – अंडे खाने का सही समय क्या है ?

हम लोग अंडे तो खाते है, पर हमें अंडे में कितना प्रोटीन और फैट पाया जाता है इस बारें में सही जानकारी नहीं होती हैं। इसके अलावा यह भी पता नही होता है कि, अंडे कब खाना चाहिए और अंडे खाने का सही टाइम क्या होता हैं।

Eggs protein in Hindi

अंडे खाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी पायी जाती हैं। अंडे सभी जगह आसानी से उपलब्ध भी होते हैं।

तो चलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि, अंडे में कितना प्रोटीन एवं फैट होता है और अंडे कब खाना चाहिए। साथ ही साथ जानेंगे कि, अंडे क्यो खाना चाहिए और अंडे खाने के फायदे क्या हैं।

अंडे में पाये जाने वाले पोषक तत्व | Egg Nutrients in Hindi

अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। अंडे प्रोटीन के बहुत ही अच्छे स्त्रोत होते हैं। अंडे में जरूरी एमिनो एसिड्स भी अच्छी मात्रा में उपस्थित होते हैं। प्रोटीन के साथ-साथ अंडे में हैल्दी फैट और अच्छे कोलेस्ट्रॉल भी मौजूद होते हैं।

इसमें विटामिन और मिनेरल्स भी प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं। अंडे को प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं। अंडे में प्रोटीन और फैट अधिक मात्रा में उपस्थित होता हैं।

अगर इसके पिले भाग (Yolk) को अलग कर दिया जाएं तो इसके सफेद वाले भाग (Egg whites) में सबसे शुद्ध प्रोटीन और फैट फ्री कोलेस्ट्रॉल मिलता हैं।

यह प्रोटीन दुनिया का सबसे सस्ता और अच्छा प्रोटीन माना जाता हैं।

Egg Nutrition Facts (कच्चा अंडा)

Amount Per 50 gram (1 Large Size Egg)

कैलोरी: 75 

टोटल कार्बोहायड्रेट: 0.5 ग्राम 

प्रोटीन: 6 ग्राम 

टोटल फैट: 5.5 ग्राम 

पोटैशियम: 65 मिलीग्राम 

सोडियम: 70 मिलीग्राम 

कोलेस्ट्रॉल: 180 मिलीग्राम 

एक अंडे में कितना फैट और प्रोटीन होता है ? | Egg Protein & Fat in Hindi

एक साधारण अंडे में लगभग 65-75 कैलोरी मौजूद होती हैं। साथ ही साथ एक अंडे में 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है और 6 ग्राम तक फैट पाया जाता हैं। अंडे का पूरा फैट इसके पिले भाग में होता हैं। वहीं प्रोटीन की बात की जाएं तो, 4 ग्राम प्रोटीन अंडे के सफेद वाले भाग में और 2 ग्राम पिले वाले भाग में होता हैं।

अंडे में लीन प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल मास बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता हैं।

यह भी पढ़ें – 5 सबसे बेस्ट व्हे प्रोटीन पाउडर बॉडी बनाने के लिए  

अंडे खाने का सही टाइम क्या है ? | Best Time To Eat Eggs in Hindi

वैसे देखा जाएं तो अंडे हम किसी भी मौसम में खा सकते है चाहें सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात हो, हम अंडे हर मौसम में खा सकते हैं। बात करते है दिन में अंडे खाने का सही समय कौनसा होता हैं।

हम अंडे सुबह भी खा सकते है, दोपहर में भी खा सकते है और रात में भी खा सकते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक अंडे का सेवन किसी भी समय पर कर सकते हैं। अब हम जानते है कि किस समय अंडे खाने से क्या-क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।

सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से क्या होता है ? | Eating Eggs In Breakfast in Hindi

सबसे पहले जानते है, सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से क्या होता हैं। हम जानते है अंडे खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बनी रहती है और यह प्रोटीन की मात्रा हमारे बॉडी में मसल्स की मरम्मत और नए Tissue के निर्माण के लिए सहायक होती हैं।

डायटीशियन हमेशा सलाह देते है कि हमें अंडे ब्रेकफास्ट में खाना चाहिए। सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से हमारी दिन की शुरूवात प्रोटीनयुक्त फूड से होती हैं।

आपको बता दें, दिन की शुरूवात प्रोटीनयुक्त फूड से होना मतलब इससे बेहतर दिन की शुरूवात कोई हो ही नही सकती हैं।

ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से हमें पूरे दिन के प्रोटीन गोल को Complete करने में आसानी होती हैं। यदि सुबह से हम प्रोटीनयुक्त फूड खाते है तो लंच और डिनर में भी प्रोटीनयुक्त फूड खाकर पूरे दिन की प्रोटीन की जरूरत को आसानी से पूर्ण कर सकते हैं।

सुबह ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से हमें पर्याप्त कैलोरी मिल जाती है और साथ ही साथ प्रोटीन और फैट भी अच्छी मात्रा में मिल जाता हैं। हमें अपनी आवश्यकता के अनुसार अंडे खाने चाहिए।

हमारा पेट सुबह के समय पूरा खाली होता हैं। ऐसे में अंडे खाना और भी बेहतर है क्योंकि इस समय हमारी पाचन क्रिया बहुत अच्छी होती है और अवशोषण दर भी अधिक होती हैं।

जिस कारण से अंडे आसानी से पच (Digest) भी जाते हैं और प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व बॉडी के सभी भागों तक आसानी से पहुँच जाते हैं।

सुबह के समय अंडे खाने से इसमें मौजूद विटामिन, ओमेगा-3 और फैटी एसिड्स हमारे दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह हमारे दिमाग को तेज़ करने में मदद करते है और सोचने की शक्ति और दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।

दोपहर लंच में अंडे खाने से क्या होता है ? | Eating Eggs In Lunch in Hindi

अब जानते है, दोपहर लंच में अंडे खाने से क्या होता हैं। देखा जाए तो अंडे हमारी डाइट के महत्वपूर्ण भाग हैं। एक Balanced Diet को पूरा करने के लिए उसमें अंडे शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता हैं।

लंच में अंडे खाने से हमारी एक कम्पलीट डाइट पूरी होती हैं। कारण यह है कि हम लंच में कार्बोहाइड्रेट-युक्त फूड भी खाते है जो एनर्जी के अच्छे स्त्रोत होते हैं।

एक Balanced डाइट हमारे बॉडी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होती हैं। हम अपने लंच में अंडे शामिल करके एक बढ़िया डाइट ले सकते हैं।

दोपहर लंच में अंडे खाने से हमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिल जाता हैं। लंच में अंडे खाने से हम दूसरी अनावश्यक चीजें खाने से बच जाते है जो कि हमारी बॉडी के लिए उतना कुछ खास जरूरी नही होती हैं।

अगर आप सुबह के समय अंडे नही खाना चाहते है तो लंच में अंडे खाना आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं। यह आपको अधिक से अधिक एनर्जी देंगे और बॉडी को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेंगे।

यदि आप सेहतमंद रहना चाहते है तो आप लंच में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और फैट खाना कम करें। उसकी जगह आप प्रोटीन से भरपूर अंडे खाने को प्राथमिकता दे तो यह सबसे बेहतर उपाय हैं।

रात में अंडे खाने से क्या होता है ? | Eating Eggs At Night in Hindi

अब बात करते है, रात में अंडे खाने से क्या होता हैं। रात को डिनर में अंडे खाने से हम प्रोटीन गोल को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

हमें दिनभर में प्रोटीन की जितनी भी जरूरत होती है उसे हम रात को अंडे खाकर भी पूरी कर सकते हैं। रात में अंडे खाना भी फायदेमंद होता हैं।

रात में अंडे खाने से इसमें उपस्थित विटामिन B-12 और फैटी एसिड्स तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही साथ दिन भर की थकान और स्ट्रेस को दूर करके एक अच्छी नींद लेने में सहायक होते हैं।

डिनर में अंडे खाने से हमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है और साथ ही साथ एक Balanced Diet भी पूरी हो जाती हैं।

प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा और अन्य पोषक तत्व हमारी नींद को बेहतर बनाते हैं। रात में अंडे के सेवन से हमारे बॉडी ग्रोथ भी अच्छे से होती है क्योंकि रेस्ट कंडीशन में हमारी बॉडी बहुत अच्छे से रिकवर होती हैं।

अगर आप रात में अंडे का सेवन करते है तो यह भी बेहतर ऑप्शन आपके लिए हो सकता हैं।

Conclusion – एक स्टडी से पता चला है कि, जो लोग नियमित अंडे का सेवन करते है वह अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा सेहतमंद होते हैं।

आप अंडे का सेवन किसी भी समय पर कर सकते है परंतु आपको बता दें, सुबह के समय अंडे खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

आप अपनी आवश्यकता के अनुसार अंडे खा सकते हैं। वैसे डॉक्टर्स हमें दिन में 2 से 3 अंडे खाने की सलाह देते हैं।

ध्यान रहें, आप जब भी अंडे खाएं, उसे पकाकर ही खाएं। कच्चे अंडे बिल्कुल भी ना खाएं क्योंकि कच्चे अंडे खाने के नुकसान हो सकते हैं।

आपको बता दें, बॉईल अंडे खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इसलिए आप हमेशा अंडे उबालकर ही खाएं।

नियमित रूप से अंडे खाना हमारी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ध्यान रहें, अंडे का सेवन एक उचित मात्रा में होना चाहिए। आवश्यकता से अधिक अंडे खाना नुकसानदेह हो सकता हैं।

उम्मीद है, एक अंडे में कितना फैट और प्रोटीन होता है एवं अंडे खाने का सही समय क्या है, इस विषय पर पूरी जानकारी आपको मिल गयी होगी। अगर जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताएं और साथ में यह भी बतायें कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। धन्यवाद !!!

Other Articles :

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *