Raw Whey प्रोटीन क्या है ? | Raw Whey Protein Meaning in Hindi

Raw Whey Protein या रॉ व्हे क्या है : हालांकि, अच्छी बॉडी बनाने के लिए या वजन कम करने के लिए व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभदायक माना जाता हैं। आजकल Whey Protein के बारें में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन रॉ व्हे प्रोटीन का नाम सुनते ही दिमाग में बहुत सारे सवाल आने लगते हैं।

सबसे पहला सवाल तो यहीं आता है कि, आखिर यह रॉ प्रोटीन या Raw Whey Protein क्या चीज हैं।

Raw Whey प्रोटीन क्या होता हैं

इसके बारें में जानने के लिए अक्सर लोग अपने दोस्त या जिम में किसी ट्रेनर से पुछ्ते है और इस रॉ व्हे प्रोटीन के संदर्भ में उन्हें अलग-अलग प्रकार के जवाब मिलते हैं।

तो इन जवाब में क्या सही क्या और क्या गलत, यह बहुत से लोग समझ ही नहीं पाते हैं। और इन्ही मिथक और गलत जानकारियों के कारण थोड़ा कनफ्यूज हो जाते हैं।

आपको कोई बताता है कि यह अच्छा प्रोटीन नहीं होता है, इसमें प्रोटीन बहुत कम होता है और यह रॉ प्रोटीन अच्छे से पचता नहीं हैं। इसके अलावा भी बहुत से मिथ और मिसकॉन्सेप्शन आपके कनफ्यूजन को बढ़ा देते हैं।

तो दोस्तो, आज हम इसी विषय पर सही और स्पष्ट तरीके से जानेंगे कि Raw Whey प्रोटीन (Raw Whey Meaning in Hindi) क्या होता हैं। साथ में यह भी जानेंगे कि यह कैसे बनता हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे और इसके फायदे व नुकसान आदि क्या हैं।

Table of Contents show

Raw Whey प्रोटीन क्या है ? | Raw Whey Protein Meaning in Hindi

Raw Whey प्रोटीन एक प्रकार का कच्चा और शुद्ध प्रोटीन होता हैं। दूध से ठोस पदार्थों को अलग करने के बाद बचा हुआ लिक्विड, व्हे (Whey) कहलाता हैं।

ऐसा व्हे प्रोटीन पाउडर जिसे बहुत कम प्रोसेस के द्वारा बनाया जाता है और प्रोसेस के दौरान इसमें से ना तो किसी भी प्रकार के फैट और लैक्टोज को अलग किया जाता है और ना ही इसमें किसी भी प्रकार का कृत्रिम स्वाद (Sweetener) जोड़ा जाता है, ऐसे प्रोटीन को Raw Whey प्रोटीन कहते हैं।

यह Minimally Processed (बहुत कम संसाधित) और Unsweetened (बिना मीठा किया) होता हैं। इसमें किसी भी प्रकार के फ्लेवर नहीं डाले जाते हैं। इसके साथ ही अधिकांश रॉ व्हे प्रोटीन में डाइजेस्टिव एंजाइम भी नहीं डाले जाते हैं।

Raw Whey का सीधा मतलब  ‘Unprocessed Whey’ होता हैं। इसका हिंदी में अर्थ (Raw Whey Meaning in Hindi) – कच्चा व्हेय होता हैं।

यह मूलतः दूध से बनता है और यह व्हे (मट्ठा) का पूर्णतः शुद्ध रूप होता हैं। इसमें प्रोटीन, लैक्टोज, फैट और कार्बोहाइड्रेट सभी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं।

एक और बात को यह सुनिश्चित करता है कि, इसमें प्रोटीन पाउडर के सभी पोषक तत्व अपने मूल रूप में संरक्षित होते है क्योंकि इसे बहुत ज्यादा तापमान पर प्रोसेस नहीं किया जाता हैं।

जानिए – 5 सबसे बेहतर और सस्ते Raw Whey प्रोटीन (5 Best Raw Whey Protein in India)

रॉ व्हे प्रोटीन में 80% प्रोटीन पाया जाता है और शेष 20% कार्बोहाइड्रेट और फैट होता हैं। रॉ व्हे प्रोटीन को क्रूड व्हे प्रोटीन (Crude Whey Protein) के नाम से भी जाना जाता हैं।

Raw Whey प्रोटीन कैसे बनता हैं ? | Raw Whey Protein Making Process in Hindi

  • व्हे प्रोटीन बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले दूध को एक निश्चित तापमान पर गर्म किया जाता है, जिससे इसमें पाए जाने वाले हानिकारक बैक्टिरिया नष्ट हो जाते हैं।
  • इसके बाद दूध को ठंडा कर लिया जाता हैं। अब व्हे प्रोटीन बनाने की प्रक्रिया शुरू होती हैं। अब दूध को दही में परवर्तित किया जाता हैं।
  • दही में परिवर्तित होने के बाद इसके ठोस पदार्थ को अलग कर लिया जाता है, जो Cheese (पनीर) के रूप में अलग हो जाता हैं।
  • Cheese को अलग करने के बाद जो बचा हुआ लिक्विड (तरल पदार्थ) होता है, वही व्हे प्रोटीन कहलाता हैं। यह व्हे प्रोटीन शुद्ध रूप में होता हैं।
  • साथ ही साथ यह Unprocessed (असंसाधित) होता हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कुछ भी नहीं मिलाया जाता हैं। इसीलिए यह कच्चा प्रोटीन (Raw Protein) कहलाता हैं।
  • अब इस लिक्विड (Whey) को अलग निकालकर सूखा लिया जाता है और सूखने के बाद इसे पाउडर के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता हैं। इसप्रकार Raw Whey प्रोटीन पाउडर बनता हैं।
  • Whey का पाउडर बनने के बाद इसे विशेष प्रकार के पैकेट्स या डिब्बों में भर दिया जाता है और आप लोगों तक पहुँचाया जाता हैं।

नोट – यहां पर आपको सिर्फ Raw Whey Protein कैसे बनता है, यह बताया गया हैं। प्रोटीन पाउडर और भी कई तरह के होते है, जिन्हें इसके बाद और अधिक प्रोसेस करके बनाया जाता हैं।

Raw Whey प्रोटीन पोषण तथ्य | Nutritional Facts Raw Whey Protein in Hindi

Amount Per 100 grams (Source – Muscleblaze Raw Whey Protein, Unflavoured)

कैलोरी  401.50
टोटल कार्बोहाइड्रेट 7 ग्राम
   शुगर 0 ग्राम
टोटल फैट 6 ग्राम
   Saturated Fat 4.21 ग्राम
   Unsaturated Fat 1.23 ग्राम
प्रोटीन 80 ग्राम
   EAA 37.60 ग्राम
   SEAAs 12.15 ग्राम
   BCAA 17.65 ग्राम
   ग्लूटामिक एसिड 14.02 ग्राम

Raw Whey प्रोटीन के फायदे | Raw Whey Protein Benefits in Hindi

यह प्रोटीन का सबसे शुद्धतम रूप होता हैं। जैसा कि आपने इस पोस्ट में जाना, यह Unflavoured और Unprocessed होता हैं।

अगर आप जिम जाते है, एक अच्छा वर्कआउट करते है तो यह प्रोटीन आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता हैं। तो चलिए जानते है Raw Whey प्रोटीन के फायदे/लाभ क्या हैं।

Raw Whey प्रोटीन सस्ता होता हैं –

यह अन्य प्रोटीन जैसे- प्रोटीन आइसोलेट या प्रोटीन ब्लेंड की तुलना में काफी सस्ता होता हैं। इसलिए क्योंकि इसे बहुत कम प्रोसेस किया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार के Additives नहीं मिलाए जाते हैं।

अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो आप आसानी से इसे खरीद सकते हैं। इसकी कीमत बहुत कम होती हैं। आज के टाइम पर इसकी कीमत 800 से 1200 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

अगर आपके पास पैसे कम है तब तो आप इसे प्राथमिकता दे सकते है क्योंकि यह किफायती दामों पर उपलब्ध हो जाता हैं।

मसल बिल्डिंग में मदद करता हैं –

अगर आप मसल्स बिल्ड करना चाहते है तब तो रॉ व्हे प्रोटीन आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी हो सकता हैं।

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट तीनो अच्छी मात्रा में मौजूद होते है जो आपके मसल्स को मजबूत और बड़ा बनाने में मदद करते हैं।

इसके साथ ही इसमें जरुरी एमिनो एसिड्स (EAA) अच्छी मात्रा में पाए जाते है जो आपके मसल्स को रिकवर करने में सहायक होते हैं।

मेटाबोलिजम को बढ़ाता हैं –

Raw Whey Protein में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके मेटाबोलिजम को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं।

यह आपकी बॉडी में ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ फूड का एनर्जी में Conversion रेट को भी बढ़ाता है जिससे आपका Metabolism बूस्ट होता हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता हैं – 

कोशिकाओं और ऊतकों के निर्माण में प्रोटीन बहुत ही ज्यादा मददगार होता हैं। इसीप्रकार आपका Immune System भी कोशिकाओं और प्रोटीन से ही बना होता हैं।

अगर आप प्रोटीन की मात्रा का अच्छी तरह इस्तेमाल करते है तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं।

यह भी पढ़ें – प्री वर्कआउट सप्लीमेंट क्या होते हैं ?

पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं –

रॉ व्हे प्रोटीन पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन, मिनेरल्स सभी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

Whey Protein Isolate की तुलना में Raw Whey Protein में फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है जो आपको मसल्स गेन करने में मदद करती हैं।

Raw Whey प्रोटीन के नुकसान | Side Effects Of Raw Whey Protein in Hindi

दोस्तों, आजतक किसी भी स्टडी और रिसर्च से यह साबित नहीं किया है कि, Raw Whey या Crude Whey प्रोटीन से किसी भी प्रकार का नुकसान आपकी बॉडी को हो सकता हैं।

इसके कोई भी नुकसान नहीं है अगर आप इसे सीमित मात्रा में लेते हैं। यदि आप इसको अधिक मात्रा में लेते है तो यह नुकसानदायक हो सकता हैं।

कुछ लोगों के Reviews (जिन्होंने इसे इस्तेमाल किया है) में उन्होंने यह बताया है कि Raw Whey Protein को पचने में थोड़ा अधिक समय लगता हैं।

किसी-किसी को यह पचता ही नही है और उन्हें ब्लोटिंग महसूस होती हैं और पेट दर्द की समस्या होने लगती हैं।

आपको बता दें, यह समस्या सभी को नहीं हो सकती। जिनको इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है, हो सकता है उन्हें पहले से कोई प्रॉब्लम है या उनकी पाचन क्रिया कमजोर हैं।

यदि आपकी पाचन क्रिया मजबूत है और आपको किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है तो आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते है और इसका लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Glutamine क्या हैं, इसके उपयोग और फायदे 

Raw Whey प्रोटीन कब लेना चाहिए ? | Best Time To Take Raw Whey Protein in Hindi

किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स को एक उचित समय पर लेना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

प्रोटीन पाउडर को भी सही समय पर लेना चाहिए जिससे कि यह अधिक प्रभावी और लाभदायक हो सके।

Raw Whey प्रोटीन पाउडर लेने का सबसे सही टाइम – वर्कआउट के बाद (Post Workout) होता हैं।

वर्कआउट या एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन पाउडर लेने से आपके मसल्स की रिकवरी बहुत जल्द होती है, जिसके फलस्वरूप आपके मसल्स की ग्रोथ भी अच्छे से होती हैं।

एक्सरसाइज के दौरान आपके मसल्स पर अतिरिक्त तनाव पड़ता है जिसके कारण आपके मसल फाइबर्स टूटते हैं। इन्ही मसल फाइबर्स को दुबारा जोड़ने के लिए एक्सरसाइज के तुरन्त बाद प्रोटीन पाउडर लेना अत्यंत आवश्यक होता हैं।

प्रोटीन पाउडर का पाचन और अवशोषण बहुत तेज होता है और यह बहुत जल्द ही आपके ब्रेकडाउन मसल्स तक पहुँचकर उन्हें रिपेयर करना शुरू कर देता हैं।

इसीलिए एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन पाउडर लेना सबसे ज्यादा प्रभावशाली और फायदेमंद माना जाता हैं।

इसके अलावा आप प्रोटीन पाउडर को निम्नलिखित समय पर भी ले सकते हैं। जैसे –

  • सुबह उठने के तुरंत बाद
  • ब्रेकफास्ट के समय
  • एक्सरसाइज या वर्कआउट के पहले
  • रात में सोने से पहले

इन सभी समय पर भी प्रोटीन पाउडर को लिया जा सकता है और बहुत से लोग अपने अनुसार लेते भी हैं। लेकिन इन समय पर इसे लेना वर्कआउट के बाद लेने की तुलना में कम प्रभावशाली और कम फायदेमंद होता हैं।

Raw Whey प्रोटीन कैसे लेना चाहिए ? | How To Take Raw Whey Protein in Hindi

हालांकि प्रोटीन पाउडर लेने के अलग-अलग तरीके है लेकिन हम ऐसे तरीको के बारें में बात करेंगे जो सबसे ज्यादा प्रभावशाली और फायदेमंद हैं।

प्रोटीन पाउडर को आप पानी, दूध और जूस आदि के साथ ले सकते हैं। किसी भी प्रोटीन पाउडर को पानी के साथ लेना सबसे फायदेमंद माना जाता हैं।

आप जिस भी समय जैसे – सुबह, वर्कआउट के पहले या बाद में प्रोटीन लेते है तब आपको किसी बोतल या शेकर में 250 से 300 ML पानी लेना है और उसमे प्रोटीन पाउडर को मिला लेना हैं।

20 से 30 सेकंड तक बोतल या शेकर को हिलाना है, जिससे कि प्रोटीन पाउडर पानी में अच्छे से मिक्स हो जाएं। इसके बाद आप इसे आसानी से पी सकते हैं।

यदि आप Weight Gain या Muscle Gain करना चाहते है तब आप इसे दूध या जूस के साथ ले सकते है क्योकि इससे आपको एक्स्ट्रा कैलोरी मिलेगी जिससे आपको Gain करने में मदद मिलेगी।

यदि आप नॉर्मल फिटनेस चाहते है या फिर आप Weight Loss करने की सोच रहें है तब आपको पानी के साथ ही प्रोटीन पाउडर को लेना होगा।

यह भी पढ़ें – क्रिएटिन कब लेना फायदेमंद होता हैं ?

डेली कितना Raw Whey प्रोटीन लेना चाहिए ? | How Much Raw Whey Should Take Daily in Hindi

फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार एक दिन में 25-30 ग्राम तक Raw Whey प्रोटीन पाउडर लेना सही होता हैं।

जब भी आप कोई प्रोटीन पाउडर खरीदतें है उसके साथ आपको एक स्कूप (चम्मच) मिलता है, आमतौर पर जिसमें 25 ग्राम प्रोटीन मिलता हैं।

सीमित मात्रा में रॉ व्हेय का इस्तेमाल नियमित रूप से करने पर कुछ महीनों में ही आपको इसके बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिल जाते हैं।

Raw Whey प्रोटीन किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं ? | For Who Raw Whey Is More Beneficial in Hindi

यह बहुत ही अच्छा सवाल है कि रॉ व्हेय प्रोटीन किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

इसका इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

यह उन लोगो के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है जो वजन बढ़ाना चाहते है और मसल गेन करना चाहते हैं।

वेट गेन या मसल गेन करने के लिए रॉ व्हेय प्रोटीन बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। इसलिए क्योंकि इसकी हर सर्विंग में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा थोड़ी अधिक होती है जो मसल गेन करने में मदद करती हैं।

इसके अलावा जो लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स पर कम पैसा खर्च करना चाहते है, वह लोग भी इस प्रोटीन का इस्तेमाल करके इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

वर्कआउट के कितने देर बाद Raw Whey प्रोटीन लेना चाहिए ? | Raw Whey After Workout in Hindi

बहुत से महिला और पुरुष फिटनेस एक्सपर्ट्स से यह सवाल हमेशा ही पूछते रहते है कि, हमें वर्कआउट के कितने देर बाद प्रोटीन पाउडर लेना चाहिए, जो कि हमारें बॉडी के लिए फायदेमंद हो।

वर्कआउट या एक्सरसाइज खतम होने के तुरंत बाद 15 से 20 मिनट के भीतर प्रोटीन पाउडर लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद और प्रभावी होता हैं।

इसलिए क्योंकि वर्कआउट के दौरान होने वाले मसल्स ब्रेकडाउन को यह प्रोटीन पाउडर तुरंत ही रिकवर करने का काम करता है, जिससे मसल्स अच्छे से रिपेयर हो जाते है और मसल ग्रोथ के चान्सेस बढ़ जाते हैं।

क्या Raw Whey प्रोटीन का सेवन सुरक्षित हैं ? | Is Raw Whey Protein Safe in Hindi

जी हां, Raw Whey प्रोटीन का सेवन पूर्णतः सुरक्षित हैं। इसमें किसी भी प्रकार के Preservatives नहीं मिलाए जाते हैं। इसमें ना तो शुगर मिलायी जाती है और ना ही कोई फ्लेवर।

यह पूर्णतः व्हे का शुद्ध रूप होता है आप इसे वर्कआउट के बाद या अपने उपयुक्त समय पर इन्टेक कर सकते हैं। इससे आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो सकती है यदि आप पूर्णतः स्वस्थ हैं।

Raw Whey प्रोटीन का पाचन  | Raw Whey Protein Digestion & Absorption in Hindi

अधिकांश रॉ व्हेय प्रोटीन पाउडर में किसी भी प्रकार के एंजाइम्स नहीं मिलाए जाते है, इसलिए इसका पाचन अन्य प्रोटीन पाउडर की तुलना में थोड़ा धीरे होता हैं।

धीरे पचने का मतलब यह नहीं है कि यह डाइजेस्ट नहीं होता, यह आपके बॉडी में आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है और आपकी बॉडी इसे आसानी से एब्सॉर्ब भी कर लेती हैं।

बेस्ट Raw Whey प्रोटीन ब्रांड्स | Top 5 Raw Whey Protein Powder in India (2021)

यह बेस्ट रॉ व्हेय प्रोटीन पाउडर है जो बहुत ही पॉपुलर और ऑथेंटिक सप्लीमेंट्स हैं। आप इन्हे आसानी से खरीद सकते है और इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. Bigmuscles Nutrition Crude Whey Protein
  2. Scitron Raw Whey Protein
  3. AS-IT-IS Nutrition Raw Whey Protein
  4. MuscleBlaze Raw Whey Protein
  5. Healthkart Raw Whey Protein

निष्कर्ष – ध्यान रहें, जब भी आप इसे इस्तेमाल करे, एक अच्छी क्वालिटी का ही प्रोडक्ट खरीदें। इसके साथ ही दिन में अधिक से अधिक पानी जरूर पीये, रेगुलर एक्सरसाइज करे और अच्छी डाइट को फॉलो करें 

उम्मीद हैं, रॉ व्हे प्रोटीन (Raw Whey Meaning in Hindi) क्या होता है और इसके बारें में पूरी जानकारी सही और स्पष्टतः आपको मिल गयी होगी। आप इस जानकारी को अपने Facebook और WhatsApp ग्रुप में Share कर सकते हैं।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताएं और साथ में यह भी बतायें कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। Thank You !!!

Other Articles :

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *