एक्सरसाइज करते समय गाने (Songs Or Music) सुनने के फायदे

एक्सरसाइज करते समय Songs या Music क्यों सुनते हैं : अगर आप जिम जाते या एक्सरसाइज करने के लिए किसी गार्डन या ग्राउंड में जाते है, तो वहां पर आपने देखा होगा कि अधिकांश लोग हैडफोन्स या ईयरफोन्स लगाकर एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं।

तभी आपके मन में सवाल आया होगा कि आखिर ये लोग हैडफोन्स का इस्तेमाल क्यों करते हैं। क्या कारण है कि ये लोग हैडफोन्स लगाकर एक्सरसाइज या वर्कआउट करते है और जिम में भी बड़े-बड़े साउंड स्पीकर्स और म्यूजिक सिस्टम लगे होते हैं।

दोस्तों, इसके पीछे कारण तो जरूर है लेकिन शायद उन लोगों को भी इसके सही कारण का पता नहीं हैं। कुछ लोग तो बस शौक के लिए वर्कआउट करते समय गाने सुनते है तो कुछ लोग बस इसको-उसको देखकर हैडफोन्स लगाकर एक्सरसाइज करते हैं।

शायद आप भी इसके सही कारण को जानने का प्रयास कर रहे है, तभी आप इस पोस्ट को पढ़ रहें हैं।

तो चलिए दोस्तों, जानते है आखिर वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय गाने क्यो सुनना चाहिए, क्या कारण है लोग एक्सरसाइज करते समय गाने सुनते है और इसके फायदे क्या हैं।

एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय Songs या Music क्यों सुनना चाहिए ?

आमतौर पर इंसान जब बोर हो जाता है या कुछ अलग प्रकार से महसूस करता है तब अपने मन को बहलाने और दिमाग को शांत करने के लिए म्यूजिक या गाने सुनना पसंद करता हैं।

लेकिन वर्कआउट करते समय म्यूजिक सुनना थोड़ा अलग होता है और फायदेमंद भी होता हैं। एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय म्यूजिक सुनने का एक अलग ही महत्व होता हैं।

Music सुनते हुए वर्कआउट करने से आपकी बॉडी पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। एक्सरसाइज के दौरान म्यूजिक सुनने से बॉडी और दिमाग दोनो बहुत ही सक्रिय होते हैं।

एक्सरसाइज या वर्कआउट के दौरान आपका मन/ध्यान पूरी तरह अपने काम पर होता है, बाहरी गतिविधियों का आपके ऊपर कोई भी प्रभाव नही पड़ता है और आपकी बॉडी वर्कआउट के लिए अधिक उत्तेजित होती हैं।

व्यायाम करते समय गाने सुनना केवल बोरियत से राहत नहीं देता है, बल्कि यह आपकी सहनशक्ति को बढ़ाकर मूड को तरोताजा करके आपके वर्कआउट की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।

वर्कआउट करते समय पसंदीदा म्यूजिक सुनने से मोटिवेशन मिलता है और बॉडी में ऊर्जा का संचार बढ़ जाता हैं। जिसके कारण आपको वर्कआउट करने बहुत अधिक मजा आने लगता हैं।

वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय म्यूजिक सुनने के पीछे कारण बहुत सारे है, जिसके लिए आपको एक्सरसाइज के दौरान इन्हें सुनना चाहिए।

तो अब उन कारणों को फ़ायदों से साथ ही जानने का प्रयास करते हैं।

एक्सरसाइज या वर्कआउट के समय गाने या म्यूजिक सुनने के फायदे –

एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय म्यूजिक सुनना बहुत ही फायदेमंद होता हैं। चाहे महिला हो या पुरूष हो, व्यायाम में दौरान म्यूजिक सुनते हुए आप अपने एक्सरसाइज को बहुत ही ज्यादा प्रभावी बना सकते हैं।

(1) शारीरिक प्रदर्शन (Performance) में वृद्धि

अध्ययनों से पता चलता है कि, तेज-तर्रार म्यूजिक एथलेटिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।

जब कोई व्यक्ति म्यूजिक की बीट को सुनते हुए किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करता है तब अपने आप में अधिक क्षमता को महसूस करता हैं।

जिसके फलस्वरूप वह अधिक कार्यकुशल बन जाता है और उसके प्रदर्शन (Performance) में बढ़ोत्तरी होती हैं।

उदाहरण के लिए यदि वह 5 kmph की स्पीड से ट्रेडमील पर दौड़ रहा है तो म्यूजिक सुनते हुए वह आसानी से 7 kmph से दौड़ सकता हैं।

वर्कआउट के दौरान गाने सुनने से दिमाग को एक पॉजिटिव सिग्नल मिलता है जो आपके बॉडी के अंदर ऊर्जा के संचार को बढ़ाकर आपकी कैपेसिटी और परफॉर्मेंस को बढ़ाता हैं।

(2) एक्सरसाइज पर फोकस बढ़ता हैं

Workout करते समय जितना जरूरी हो आपका ध्यान वर्कआउट पर ही होना चाहिए। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि आपका फोकस वर्कआउट करने पर ही हो।

जिम, गार्डन या पार्क आदि में एक्सरसाइज करते हुए बहुत से गतिविधियों के कारण आपका ध्यान भटकता है, जिसकी वजह से आपको बेहतर एक्सरसाइज करने में परेशानी होती हैं।

ऐसे में यदि आप हैडफोन्स लगाकर म्यूजिक सुनते हुए एक्सरसाइज करते है तब आप बाहरी अन्य गतिविधियों से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

म्यूजिक आपके ध्यान को भटकने नहीं देता है और आप पूरी तरह से अपने ध्यान को एक्सरसाइज पर केंद्रीत कर सकते है और अपने वर्कआउट को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं।

Exercise Karte Samay Music Sunne Ke Fayde

(3) शोर (Noise) और अनचाही आवाजों से बचाव

जिम या गार्डन आदि में शोर बहुत होता हैं। जिम में जब भी आप एक्सरसाइज करते है तब वहां मशीनों और इक्विपमेंट की भी तेज़ आवाजें आपको प्रभावित करती हैं।

इन आवाजों के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ती है और इसका बुरा असर आपके वर्कआउट पर भी पड़ता हैं।

जिम में लोग वेटलिफ्टिंग करते समय चिल्लाने लग जाते है और दहाड़ने लगते है जो बहुत से लोगों को अजीब लगता हैं। उन्हें ऐसे माहौल में एक्सरसाइज करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता हैं।

इसलिए आपको वर्कआउट या एक्सरसाइज के दौरान म्यूजिक सुनना चाहिए। इससे आपका वर्कआउट बिना किसी परेशानी के बेहतर होता हैं।

(4) मनोवैज्ञानिक प्रभाव (Psychological Effect)

वर्कआउट के दौरान गाने सुनना खुशी को जन्म दे सकता है, आपके विचारों को बदल सकता है और व्यवहार में परिवर्तन का कारण बन सकता हैं।

इस Psychological Effect को हॉर्मोन के स्तर में शारीरिक परिवर्तन द्वारा देखा जा सकता हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि, एक्सरसाइज करते समय म्यूजिक सुनने से सेरोटोनिन हॉर्मोन अधिक मात्रा में स्त्रावित होता है, जिसे ‘फील-गुड’ हॉर्मोन के रूप में भी जाना जाता हैं।

इस अध्ययन के अनुसार, म्यूजिक सुनते हुए एक्सरसाइज करने से बहुत ज्यादा आनन्द की अनुभूति होती है और सेरोटोनिन के स्तर में वृद्धि होती हैं।

और इस हॉर्मोन के स्तर में वृद्धि से आपके दिमाग पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपकी एक्सरसाइज बेहतर तरीके से सम्पन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें – कंपाउंड एक्सरसाइज क्या होती हैं, इसके फायदे

(5) वर्कआउट के समय होने वाले दर्द (Muscle Pain) की अनुभूति को कम करना

जिम में जब आप वर्कआउट करते है और किसी भी प्राकर की वेट लिफ्टिंग करते है उसमें आपके मसल्स पर तनाव पड़ने लगता है, जिसके कारण दर्द होने लगता हैं।

यदि आप हैडफोन्स लगाकर वेट ट्रेनिंग या कार्डिओ करते है तो म्यूजिक से निकलने वाली बीट आपके मसल और माइंड के कनेक्शन को मजबूत बनाती हैं।

एक्सरसाइज म्यूजिक आपके ध्यान को केंद्रित करते हुए मसल में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है और मसल में होने वाले दर्द की अनुभूति नहीं होने देता हैं।

जरूरी नहीं है कि, म्यूजिक सुनने के लिए आप हैडफोन्स का उपयोग करें। आप जिम में लगे फ्लोर स्पीकर्स की मदद से भी म्यूजिक सुनने का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – फंक्शनल ट्रेनिंग क्या होती हैं, इसके फायदे

(6) मोटिवेशन बढ़ता हैं

एक्सरसाइज करते हुए यदि आप अपने मनपसंद गानों को सुनते है या तेज बीट वाले म्यूजिक सुनते है तो आपको एक विशेष प्रकार का मोटिवेशन मिलता हैं।

आपके आसपास जो नकारात्मक चीजें चल रहीं होती है, उसे आप म्यूजिक सुनकर दूर कर सकते हैं। जिसके फलस्वरूप आपको और अधिक मोटिवेशन मिलता है और आप प्रभावी ढंग से एक्सरसाइज कर सकते हैं।

म्यूजिक सुनने से आपके मोटिवेशन में बहुत ज्यादा वृद्धि होती है, आपके मन के अंदर का डर खतम हो जाता है और आप स्वतंत्र रूप से वर्कआउट के लिए तैयार होते हैं।

(7) समय की बचत

अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर गाने सुनने से समय की बचत कैसे होगी। आपको बता दें, वर्कआउट या एक्सरसाइज करते समय जब आप अपने हैडफोन्स लगाकर ट्रेनिंग करते है तब इसके कारण आपके समय की बचत होती हैं।

कैसे? एक्सरसाइज करते समय जिम या गार्डन में और भी लोग आपके आसपास मौजूद होते हैं। उनमें से कुछ लोग जो आपके खास होते है और हमेशा आपसे बात करते हैं।

कही न कही एक्सरसाइज के दौरान किसी टॉपिक पर न चाहते हुए भी आपका समय नष्ट हो सकता हैं।

वर्कआउट के दौरान हम अपना कीमती समय बातों में बर्बाद कर देते हैं। इसी समय को बचाने के लिए यदि आप और हम म्यूजिक का सहारा लेते है तो हमारा समय बच सकता हैं।

एक्सरसाइज के दौरान हैडफोन्स लगाकर वर्कआउट करने से अन्य लोगो से बातचीत कम होती है और इसप्रकार समय की बचत होती हैं।

यह भी पढ़ें – बॉडीवेट ट्रेनिंग के फायदे

एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय कौनसे गाने/म्यूजिक सुनने चाहिए ?

दोस्तों, यह सवाल बहुत सारे लोग ढूंढते रहते है, कि आखिर एक्सरसाइज के दौरान कौनसे म्यूजिक या गाने सुनने चाहिए।

आपको बता दें, एक्सरसाइज करते समय आपको अपने पसंदीदा म्यूजिक या Favorite Songs सुनने चाहिए। चाहें फिर वह किसी भी प्रकार के क्यों न हो।

आपको जिसप्रकार के म्यूजिक सुनना पसंद है आप उन्ही म्यूजिक को सुनते हुए अपने वर्कआउट को बेहतर बना सकते हैं।

आपने बहुत से लोगों से सुना होगा कि, वे लोग वर्कआउट के समय मोटिवेशनल म्यूजिक सुनते हैं। इसलिए क्योंकि उन्हें इसप्रकार के म्यूजिक सुनना पसन्द होता है और उनकी आदत बन चुकी होती हैं।

इसलिए आपको भी एक्सरसाइज के दौरान अपनी पसन्द के अनुसार म्यूजिक सुनना चाहिए। यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आपको तेज बीट वाले म्यूजिक और इंग्लिश म्यूजिक सुनने चाहिए।

आपने देखा होगा, सभी जिम्स में हाई बीट और मोटिवेशनल एक्सरसाइज म्यूजिक बजाए जाते हैं। इसलिए क्योंकि यह म्यूजिक जिम फ्रेंडली होते है और लगभग सभी लोगों को भाँते हैं। लेकिन आप उन्हें सुनना पसंद नहीं करते है तो आप हैडफोन्स लगाकर अपने पसंद के म्यूजिक सुनकर एक्सरसाइज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – क्या Abs Workout डेली करना चाहिए ?

निष्कर्ष – इसप्रकार Exercise/Workout करते समय म्यूजिक सुनने से बहुत सारे फायदे आपको मिलते हैं। पसंदीदा गाने सुनते हुए एक्सरसाइज करने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत बनते हैं।

Hopefully, एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय गाने (Songs Or Music) क्यों सुनना चाहिए इस बारें में सटीक जानकारी मिल गयी होगी। आप इसे Share भी कर सकते हैं।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताए और साथ में यह भी बताए कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। धन्यवाद !!!

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *