एक्सरसाइज के बाद कितना पानी पीना चाहिए ?

वर्कआउट के समय और  बाद में कितना पानी पीना चाहिए : पानी हमारे शरीर की मूलभूत आवश्यकता हैं। पानी पिये बिना हम जीवित नही रह सकते हैं। हमारे मानव शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा पानी ही होता हैं।

एक्सरसाइज के बाद कितना पानी पीना चाहिए

हमारे मानव शरीर की बात करे तो एक वयस्क पुरुष के शरीर में 65 से 70 प्रतिशत जबकि महिला के शरीर में 55 से 60 प्रतिशत पानी होता हैं।

पानी पीने से हमारे शरीर में Dehydration नही होता है और साथ ही साथ हमारे शरीर का तापमान संतुलन में रहता हैं। बहुत सारे लोग वर्कआउट या अन्य एक्सरसाइज करते है और पानी पीने की समस्या उन्हें प्रभावित करती हैं।

कुछ लोग वर्कआउट के पहले बहुत सारा पानी पी लेते है जिसके कारण उन्हें वर्कआउट करने में समस्या होने लगती हैं।

तो आज के इस विषय में हम जानेंगे कि हमें कब और कितना पानी पीना चाहिए। और साथ ही जानेंगे वर्कआउट के समय कितना पानी पीना चाहिए।

एक्सरसाइज के पहले कितना पानी पीना चाहिए ? | Should We Drink Water Before Workout in Hindi

हम सब यह तो जानते ही है कि हमारे शरीर में लगभग 70% तक पानी होता हैं। वर्कआउट के पहले कितना पानी पीना चाहिये यह सवाल हमारे दिमाग में हमेशा घूमता रहता हैं।

आपको बता दें कि हमेशा वर्कआउट के पहले हमारी बॉडी पूरी तरह से Hydrated होनी चाहिए। अगर हमारे बॉडी में पानी की कमी हो गयी तो हम अच्छे से वर्कआउट नही कर पाएंगे।

वर्कआउट से 30 मिनट पहले तक हमें अपनी प्री-वर्कआउट मील ले लेनी है और पानी भी अच्छे से पी लेना हैं। वर्कआउट शुरू करने के 10 से 15 मिनट पहले हमें ज्यादा पानी नही पीना चाहिए। कारण, वर्कआउट करते समय यह पानी हमारे पेट में इधर उधर हिलता है, जिससे पेट में दर्द और Bloating जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

एक्सरसाइज या वर्कआउट शुरू करने के तुरन्त पहले ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है जिससे सिरदर्द और कमजोरी महसूस होने लगती हैं।

एक्सरसाइज के दौरान कितना पानी पीना चाहिए ? | Can/Should We Drink Water During Workout in Hindi

एक्सरसाइज या वर्कआउट के दौरान हम लोग एक गलती करते है, हम पानी बहुत कम पीते है जिससे Dehydration की समस्या होने लगती हैं। वर्कआउट करते समय हर 10 मिनट में 4 से 5 घूँट पानी पीना जरूरी होता हैं। जिससे हमारी बॉडी Hydrated रहती है और वर्कआउट करने में कोई परेशानी नही होती हैं।

वर्कआउट के दौरान पसीना बहुत अधिक निकलता है जिसमें 97% तक पानी ही मौजूद होता हैं। इसीकारण हमारे बॉडी को पानी की अधिक आवश्यकता होती हैं। अधिक से अधिक पानी पीने से हमारे बॉडी में खून का प्रवाह भी अच्छी तरह होता हैं।

किसी भी तरह के वर्कआउट के समय पानी पीते रहने से थकान भी महसूस नही होती हैं और हमारी बॉडी में वाटर लेवल भी बना रहता हैं।

कुछ लोग आवश्यकता से ज्यादा पानी पीते है जिसके कारण उन्हें वर्कआउट करने में परेशानी होती हैं। हमे ऐसा बिल्कुल भी नही करना हैं। हमें निश्चित समय अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना हैं।

बातें और भी हमें ध्यान में रखनी होती है जैसे – कार्डियो और एब्स वर्कआउट के दौरान थोड़ा कम ही पानी पीना चाहिए। इस समय हमारे पेट में उथल-पुथल ज्यादा होती हैं। जिससे हमें वर्कआउट करने में परेशानी हो सकती हैं।

एक्सरसाइज के बाद कितना पानी पीना चाहिए ? | After Exercise Can We Drink Water in Hindi

बहुत सारे लोग वर्कआउट या एक्सरसाइज के तुरन्त बाद बहुत सारा पानी पी लेते है जो बहुत ही गलत बात हैं। वर्कआउट के बाद हमारी बॉडी पूरी तरह से थक जाती है और इस समय पर हमारे बॉडी को जरूरी Nutrients की आवश्यकता होती हैं।

वर्कआउट के बाद 15 से 20 मिनट रुककर ही पानी पीना चाहिए। यह हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद होता हैं। वर्कआउट के बाद हमारी बॉडी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं। 

साथ ही रक्त प्रवाह भी बहुत तेज होता है जिसे धीरे-धीरे सामान्य होने देना चाहिए उसके बाद ही पानी पीना चाहिए। हम वर्कआउट के 15 से 20 मिनट बाद अपनी आवश्यकता के हिसाब से पानी पी सकते हैं।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। पानी पीने से Body Functioning बेहतर होती है और हमारे शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करते हैं। हमारा शरीर हमेशा Active रहता हैं।

अब एक सवाल यह आता है कि आखिर एक दिन में कितना पानी पीना चाहिये जो हमारी सेहत के लिए अच्छा हो। स्टडी एंड रिसर्च से यह पता चला है कि एक साधारण मनुष्य (महिला या पुरुष) को एक दिन में 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। सीधी भाषा में बात करे तो 8 से 10 ग्लास पानी हमे प्रतिदिन पीना चाहिए।

अगर आप जिम या कसरत करते है, ऐसे में आपको प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। कारण यह है कि कसरत या वर्कआउट करते समय पसीना बहुत निकलता है और शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती हैं।

उम्मीद है, यह पोस्ट आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताएं। Thank You !!!

Other Articles :

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *