Fitness & Sports

कच्चा अंडा खाने/पीने के नुकसान – कच्चे अंडे खाना चाहिए या नहीं ?

अंडे खाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है लेकिन कच्चे अंडे पीने के नुकसान क्या होते है, इस बारे कई लोगो को पता नही होता हैं।

कच्चे अंडे खाने से क्या होता हैं

वैसे तो कच्चे अंडे सभी जगह आसानी से उपलब्ध होते है और अक्सर लोग अंडे को अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं।

और जब भी अंडे का नाम आता है लोगो के दिमाग में यही सवाल आता है कि अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और चेहरे पर फुंसिया होने लगती हैं। कारण, लोगो को सही जानकारी ही नही होती है कि कौनसे अंडे खाने चाहिए।

बहुत सारे लोग कच्चे अंडे पीते है, उनको असल में पता ही नही होता है कि कच्चे अंडे पीने से क्या होता हैं। कच्चे अंडे पीने के क्या-क्या फायदे है और कच्चे अंडे खाने के नुकसान क्या होते हैं। साथ ही साथ उन्हें अंडे खाने के तरीके भी पता नही होते हैं।

तो दोस्तो इस पोस्ट में हम जानेंगे कि, कच्चे अंडे खाने या पीने से क्या होता हैं। साथ ही साथ जानेंगे कि, कच्चे अंडे खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक हैं।

अंडे में कौन-कौन से पोषक तत्व पाये जाते हैं ? | Nutrients In Eggs in Hindi

बात करते है अंडे की तो अंडे या कच्चे अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। अंडे प्रोटीन के बहुत ही अच्छे स्त्रोत होते हैं। अंडे में जरूरी एमिनो एसिड्स भी अच्छी मात्रा में उपस्थित होते हैं।

प्रोटीन के साथ-साथ अंडे में हैल्दी फैट और अच्छे कोलेस्ट्रॉल भी मौजूद होते हैं। अंडे में विटामिन्स और मिनेरल्स भी प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं। अंडे को प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं। अंडे में प्रोटीन और फैट अधिक मात्रा में उपस्थित होता हैं।

अगर इसके पिले भाग (Yolk) को अलग कर दिया जाएं तो इसके सफेद वाले भाग (Egg whites) में सबसे शुद्ध प्रोटीन और फैट फ्री कोलेस्ट्रॉल मिलता हैं। यह प्रोटीन दुनिया का सबसे सस्ता और अच्छा प्रोटीन माना जाता हैं।

बहुत सारे लोगो को पता नही होता है कि अंडे में कितना प्रोटीन होता हैं। एक साधारण कच्चे अंडे में लगभग 60-70 कैलोरी मौजूद होती हैं। साथ ही साथ एक अंडे में 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है और 6 ग्राम तक फैट पाया जाता हैं।

अंडे का टोटल फैट इसके पिले भाग में होता हैं। प्रोटीन की बात की जाएं तो 4 ग्राम सफेद वाले भाग में और 2 ग्राम पिले वाले भाग में होता है।

कच्चे अंडे खाने/पीने के नुकसान | Side Effects Of Eating Raw Eggs in Hindi

अब जानते है कच्चे अंडे के नुकसान के बारे में। कुछ लोग ये सोचते है, कि कच्चे अंडे पीने से ही फायदे होते है और उनके दिमाग में गलत जानकारी भरी हुई होती हैं। उन्हें कही से यह जानकारी मिल जाती है, कि अगर अंडे को बॉईल किया जाएं या इसे फ्राई किया जाएं तो इसके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। इसी कारण वे कच्चे अंडे खाते हैं।

परन्तु यह गलत बात है कि अगर अंडे को बॉईल किया जाएं या फ्राई किया जाएं तो इसके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। ऐसा किसी भी फूड साइन्स में नही लिखा गया है कि बॉईल करने या फ्राई करने से अंडे के पोषक तत्व खतम हो जाते हैं।

आपको बता दें कि अंडे को बॉईल करने या फ्राई करने से इसके पोषक तत्वों में कोई कमी नही आती हैं। बॉईल और फ्राई दोनों अंडे में समान मात्रा में 6-6 ग्राम ही प्रोटीन मिलता है जो कि कच्चे अंडे में भी समान मात्रा में होता हैं।

हालांकि, फ्राई अंडे में बॉईल अंडे की तुलना में फैट अधिक होता है और ये निर्भर करता है अंडे को फ्राई करने के लिये किस प्रकार का तेल और कितनी मात्रा में उस तेल का उपयोग कर रहे हैं।

पहला नुकसान –

कच्चे अंडे पीने से बहुत से नुकसान आपको हो सकते हैं। कच्चे अंडे पीना सेहत के लिए अच्छी बात नही हैं। कच्चे अंडे पीने के नुकसान में सबसे पहली और गम्भीर समस्या इसमें पाया जाने वाला बैक्टीरिया है, जिसका नाम ‘Salmonella’ हैं।

जब भी आप कच्चे अंडे पीते है तब यह बैक्टीरिया आपके शरीर में पहुँचता है जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बना रहता हैं और जिससे आपको पेट दर्द, उल्टी-दस्त, सरदर्द और बुखार जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

बच्चें, बूढ़े, गर्भवती महिलाओं और किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगो में यह गम्भीर समस्या पैदा कर सकता हैं।

पर देखा जाएं तो यह सबके साथ नही होता क्योंकि कुछ लोगो का इम्यून सिस्टम बहुत ही मजबूत होता हैं। इसलिये उनका शरीर बैक्टीरिया को खतम कर देता है और वे लोग कच्चे अंडे खाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स से बच जाते हैं।

फिर भी आपको यह समझना जरूरी है कि Raw Eggs का सेवन करना किसी के लिये भी सुरक्षित नही हैं।

दूसरा नुकसान –

और कच्चे अंडे खाने/पीने से दूसरा नुकसान यह है कि, इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन आपकी बॉडी में पूर्णतः अवशोषित (Absorb) नही हो पाता हैं। मात्र 50% प्रोटीन ही आपकी बॉडी अवशोषित कर पाती है, बाकी का प्रोटीन व्यर्थ (Waste) हो जाता हैं।

तीसरा नुकसान –

कच्चे अंडे खाने/पीने से तीसरा नुकसान यह है कि, शरीर में बायोटीन (विटामिन बी कॉम्प्लेक्स) का अवशोषण रुकने लगता हैं।

लगातार कच्चे अंडे के सेवन करते रहने से शरीर में बायोटीन की कमी होने लगती है जिससे बालों का झड़ना, रात में नींद ना आना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा भी कच्चे अंडे पीने से आपको बहुत सारी समस्याएं हो सकती हैं।

इसप्रकार देखा जाए तो, कच्चे अंडे के सेवन से कोई भी फायदे नही हैं। कच्चे अंडे पीने से आपकी पाचन शक्ति पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता हैं। साथ ही साथ आपकी पाचन क्रिया (Digestion) भी कमजोर हो सकती हैं।

Conclusion – अंडे खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में अंडे शामिल करे और इस बात का विशेष ध्यान रखे कि, आपको कच्चे अंडे का सेवन बिल्कुल भी नही करना हैं। आप बॉईल अंडे खाएं, क्योंकि बॉईल अंडे खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उबले हुए अंडे आसानी से डाइजेस्ट हो जाते है और इनका अवशोषण भी फ़ास्ट होता हैं।

उम्मीद है, कच्चे अंडे खाने/पीने के नुकसान के बारे में आपको पता चल गया होगा। यदि पोस्ट पसंद आयी है तो पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें। और आपके कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताएं। Thank You !!!

Share with your friends...

Ashvin Pawar

Ashvin Pawar (Editor) is an ACE-certified personal trainer & gym instructor with more than 7 years of experience in the fitness industry. He also has a diploma in nutrition & dietetics. He specializes in weight loss training, muscle-building workouts, and nutrition & supplementation. He is also passionate about writing fitness and sports blogs. As an editor, he edits and curates content centered around fitness, sports, lifestyle, beauty, grooming, nutrition, and supplements. He also helps team members deliver polished and meticulously researched content. Expertise: Fitness, Sports, Grooming, Gym Instructions, Weight Loss/Gain, Nutrition & Supplements.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button