BCAA क्या होता है, इसके फायदे और नुकसान – BCAA Full Form in Hindi

क्या आप जानना चाहते है, BCAA Full Form in Hindi क्या होता हैं। आजकल हर इंसान चाहे वह महिला हो या पुरुष हो, अच्छी बॉडी या फिट बॉडी बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम जिम जाते है, वर्कआउट करते है, खूब पसीना बहाते है और कड़ी मेहनत करते हैं।

BCAA Hindi

जब हम एक्सरसाइज/वर्कआउट करते है तब हमारें मसल्स पर बहुत ज्यादा तनाव पड़ता है, जिसके कारण मसल फाइबर्स टूटते हैं। और इन्ही मसल फाइबर्स की मरम्मत (Repair) के लिए हमें सही न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट की जरूरत पड़ती हैं। 

हमारें मसल्स को रिपेयर करने का काम प्रोटीन करता है, जिसके फलस्वरूप हमारें मसल्स मजबूत और साइज में बड़े बनते हैं।

प्रोटीन के साथ-साथ हमारी बॉडी को सभी पोषक तत्वों की भी बहुत जरूरत होती हैं। वर्कआउट या एक्सरसाइज करने वालों को न्यूट्रिशन के साथ ही सप्लीमेंट्स की भी जरूरत होती हैं।

इसलिए क्योंकि अनाज, सब्जियां, फल, अंडे आदि का सेवन करने के बावजूद भी सभी पोषक तत्वों का मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं।

इसीकारण जिम जाने वाले बॉडीबिल्डर्स, एथलीट या सामान्य वर्कआउट करने वाले लोगों को अलग-अलग प्रकार के सप्लीमेंट्स का उपयोग करना पड़ता हैं।

इन्ही में BCAA (बीसीएए) बहुत ही महत्वपूर्ण सप्लीमेंट होता है, जिसके इस्तेमाल से हमारी बॉडी में मसल ग्रोथ को बढ़ावा मिलता हैं। तो चलिए जानते है BCAA क्या होता है, इसे कब और कैसे लेना चाहिए और इसके फायदे या नुकसान आदि क्या हैं।

बीसीएए का फुल फॉर्म | BCAA Full Form in Hindi 

BCAA – Branched Chain Amino Acids (ब्रांच्ड चैन एमिनो एसिड)

बीसीएए का मतलब (अर्थ) | BCAA Means in Hindi

बीसीएए का हिंदी में अर्थ/मतलब होता है – शाखित श्रृंखला अमिनो अम्ल। यह एक विशेष प्रकार के अमीनो अम्ल की श्रृंखला (चैन) होती हैं।

एमिनो एसिड्स क्या है ? | What Is Amino Acids in Hindi

BCAA के बारें में जानने से पहले एमिनो एसिड्स के बारें में जानना जरूरी होता हैं।

Amino Acids, यह प्रोटीन के निर्माण खण्ड (Building Block) होते है और इन्ही एमिनो एसिड्स से मिलकर प्रोटीन का निर्माण होता हैं। सीधी भाषा में एमिनो एसिड्स बॉडी में प्रोटीन बनाने का काम करता हैं।

यह हमारें शरीर में मांसपेशियों (मसल्स) के निर्माण, मसल्स डैमेज की मरम्मत (Repair) और प्रतिरक्षा प्रणाली को समायोजित करने में मदद करते हैं।

हमारी बॉडी में कुल 21 तरह के एमिनो एसिड्स होते हैं। इनमें से 9 जरूरी एमिनो एसिड्स (EAAs) होते हैं। जरूरी एमिनो एसिड्स का मतलब, इन्हें हमारी बॉडी खुद नहीं बना सकती हैं। लेकिन बॉडी के लिए इसकी बहुत जरूरत होती हैं। इसलिए इन्हें सप्लीमेंट्स के जरिए लिया जाता हैं।

बचे हुए 12 गैर-जरूरी एमिनो एसिड्स (NEAAs) होते है, जिन्हें हमारी बॉडी खुद पैदा कर सकती है या बना सकती हैं।

इन 9 एमीनो एसिड्स को जरूरी एमिनो एसिड्स (Essential Amino Acids) कहा जाता हैं। इन्ही में BCAA भी शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें – एमिनो एसिड की पूरी जानकारी 

BCAA क्या होता है ? | BCAA Meaning in Hindi

यह एक विशेष प्रकार के जरूरी अमीनो अम्ल की श्रृंखला होती है जो हमारी मांसपेशियों के लिए आवश्यक होता हैं। इसलिए क्योंकि, सभी एमिनो एसिड्स (जरूरी और गैर-जरूरी) की श्रृंखला मिलकर हमारें बॉडी में प्रोटीन का निर्माण करती हैं।

BCAA एक प्रकार का सप्लीमेंट होता है जो तीन जरूरी एमिनो एसिड्स (EAAs) से मिलकर बना होता हैं।

इसमें तीन अमीनो एसिड्स ल्युसिन, आइसोल्युसिन और वेलीन होते हैं। जो हमारी मांसपेशियों में प्रोटीन ब्रेकडाउन रोकते है और ग्लाइकोजन के भंडारण में मदद करते हैं।

अधिकांश BCAA में Leucine, Isoleucine और Valine का अनुपात 2:1:1 का होता हैं।

सीधे तौर पर बीसीएए हमारें मसल्स की मरम्मत करता है और ग्लाइकोजन लेवल को नियंत्रण में रखता हैं। ग्लाइकोजन हमारी मांसपेशियों के लिए ऊर्जा का प्राथमिक सोर्स होता हैं।

Branched Chain Amino Acids आमतौर पर एक रासायनिक संरचना होती है जिसे बिल्डिंग ब्लॉक प्रोटीन भी कहते हैं। इसलिए क्योंकि यह हमारे टूटे हुए मसल्स की रिकवरी और रिपेयर में मदद करता हैं।

बीसीएए के फायदे | BCAA Benefits in Hindi

BCAA हमारी बॉडी को जरूरी एमिनो एसिड्स प्रदान करने के अलावा भी काफी फायदेमंद होता हैं। बहुत से फिटनेस एक्सपर्ट्स भी हमें बीसीएए Powder, सप्लीमेंट के रूप में लेने की सलाह देते हैं।

तो चलिए जानते है, बीसीएए के फायदे क्या हैं।

(1) साइंटिफिक स्टडी के अनुसार BCAA हमारें मसल्स की विकास दर (Muscle Growth Rate) को तेज करता हैं।

(2) वर्कआउट के दौरान होने वाले मसल ब्रेकडाउन को रोकता है और मसल्स की Instant Recovery में मदद करता हैं। इसलिए क्योंकि BCAA पाउडर ग्लुकोज के स्तर को बढ़ाता है जिससे मांसपेशियों के टूटने के चान्सेस कम हो जाते हैं।

(3) बीसीएए लंबे समय तक वर्कआउट के दौरान हमारी बॉडी को थकने नहीं देता हैं।

(4) इसके नियमित रूप से सेवन करने से Aerobic और Anaerobic दोनो प्रकार के प्रदर्शन में सुधार होता हैं।

(5) BCAA प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को मजबूत करता हैं।

(6) यह हमारें शरीर में Lean Muscle Mass को सुरक्षित रखता हैं। अर्थात, लीन मसल्स को टूटने या कम होने से बचाता है और मसल लॉस होने से बचाता हैं।

(7) यह हमारें बॉडी में प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) को बढ़ावा देता हैं। जिससे मसल्स अच्छी तरह से बिल्ड होते हैं।

(8) BCAA वर्कआउट के कारण होने वाले मसल्स के दर्द और मसल्स डैमेज को कम करता हैं।

(9) यह Muscle Hypertrophy (अतिवृद्धि) को बढ़ाता हैं। साथ ही साथ वर्कआउट के दौरान होने वाले मसल Cramps से बचाता हैं।

(10) मसल्स की स्ट्रेंथ और परफॉर्मेंस को बढ़ाने में बीसीएए Supplement बहुत ज्यादा मदद करता हैं।

(11) BCAA एनाबोलिक और एन्टी-कैटाबोलिक मसल्स को सप्पोर्ट करता हैं। जिससे वर्कआउट के बाद इसे इस्तेमाल करने पर मसल बिल्डिंग करने में मदद मिलती हैं।

इसप्रकार Branched Chain Amino Acids हमारें बॉडी के लिए लाभकारी होता हैं। ध्यान रहें, आपको इसका इस्तेमाल एक नॉर्मल सर्विंग साइज में और ट्रेनर की सलाह पर करना हैं।

आवश्यकता से अधिक BCAA का इस्तेमाल हानिकारक या नुकसानदेह हो सकता हैं।

Recommended Article – 5 Best BCAA Powder for Muscle Gain

बीसीएए के नुकसान | BCAA Side Effects in Hindi

रीसर्च के मुताबिक अभी तक BCAA के सेवन से किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिले हैं।

यदि आपको इसके सेवन से किसी प्रकार की समस्याएं होती है तो यह इसके प्रत्यक्ष साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। यह भी हो सकता है कि आपको होने वाली समस्याओं की वजह कुछ और हैं।

फिर भी आपको बता दें, इसके अधिक सेवन या गलत तरह के सेवन से आपको पेट और सिर से संबंधित समस्याएं जैसे- पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग और सिरदर्द हो सकता हैं।

इसके अलावा उल्टी, डायरिया, अपच आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता हैं।

यह भी पढ़ें – प्रोबायोटिक्स क्या होते हैं, उपयोग और फायदे

BCAA का सेवन सुरक्षित है या नहीं ? | BCAA Safe Or Not in Hindi

आमतौर पर BCAA का नियमित इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता हैं। यह वयस्कों के लिए बहुत अधिक उपयोगी होता हैं।

यदि आप इसे अपने ट्रेनर या डॉक्टर्स की सलाह पर इस्तेमाल करते है तो यह बेहतर होता हैं।

आपको बता दें, कुछ ऐसी स्थितियां होती है जहाँ पर आपको BCAA का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। जैसे –

(1) गर्भावस्था और Breast-Feeding में
(2) छोटे बच्चों के आहार में
(3) सर्जरी के दौरान
(4) ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित होने पर
(5) अल्कोहल की स्थिति में
(6) लीवर डैमेज की स्थिति में
(7) ब्रेन से संबंधित समस्याओं के दौरान

ऐसी समस्याओं के दौरान यदि आप BCAA Protein Supplement का इस्तेमाल करते है तब आपको किसी भयानक स्थिति का सामना करना पड़ सकता हैं।

Research एंड Studies में बीसीएए के सेवन से किसी भी प्रकार के नुकसान को नहीं दर्शाया गया हैं। आपको इसका इस्तेमाल सुरक्षित ढंग से करना है तभी यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

BCAA कब लेना चाहिए ? | Best Time To Take BCAA Powder in Hindi

ब्रांच चैन एमिनो एसिड्स लेने का सबसे अच्छा और उपयुक्त समय – वर्कआउट के दौरान (During Workout) होता हैं।

इसे वर्कआउट के समय लेने से हमारी बॉडी में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता हैं। इसी ग्लूकोज को हमारी बॉडी फ्यूल (ईंधन) की तरह उपायोग में लाती हैं।

इसके फलस्वरूप हमें बेहतर वर्कआउट करने में मदद मिलती है और वर्कआउट के दौरान होने वाले Muscle Pain और Cramps से राहत मिलती हैं। इसके साथ ही यह हमारें मसल्स को थकने से भी बचाता हैं।

इसीकारण अधिकांश फिटनेस एक्सपर्ट्स, डॉक्टर्स और BCAA Supplements बनाने वाले ब्रांड्स इसे ड्यूरिंग वर्कआउट लेने की सलाह देते हैं।

क्या BCAA वर्कआउट के पहले या बाद में ले सकते है ? | BCAA Intake Before & After Workout in Hindi

इसका जवाब है – जी हां। आप वर्कआउट के 15 मिनट पहले या बाद में भी इसे ले सकते है, परन्तु इसे लेने का सबसे सही समय ड्यूरिंग वर्कआउट होता हैं।

वर्कआउट के पहले या बाद में लेने से भी यह सही काम करता है और आपके मसल की रिकवरी को बेहतर बनाता हैं।

BCAA कैसे लेना चाहिए – सही तरीका | How To Take BCAA in Hindi

इसे लेने का सबसे सही तरीका होता है – पानी के साथ। यह पानी के साथ बहुत ही अच्छी तरह मिक्स हो जाता हैं।

2019 की एक रीसर्च भी यही कहती है कि, आपको बीसीएए Powder को पानी के साथ ही लेना चाहिए। इसे लेने का यह सबसे बेस्ट तरीका होता हैं।

पानी के साथ लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे मसल्स तक पहुंचने में बहुत कम समय लगता हैं। जिसके फलस्वरूप मसल्स की रिकवरी बहुत अच्छे से होती हैं।

आप BCAA को प्रोटीन पाउडर के साथ मिक्स करके भी ले सकते हैं। इसे लेने का यह भी एक अच्छा तरीका होता हैं।

इसके अलावा इसे पोस्ट वर्कआउट में जूस या शेक के साथ भी लिया जा सकता हैं।

Directions Of Usage – अधिकांश BCAA Powder ब्रांड्स की सर्विंग 5 से 6 ग्राम की होती हैं। इसके एक स्कूप में आपको 5-6 ग्राम बीसीएए मिलता हैं।

आपको एक शेकर या बोतल में 250 से 300 ML तक पानी लेना है और उसमे 1 स्कूप BCAA को मिला लेना हैं।

इसके बाद इसे 15 से 20 सेकेण्ड तक अच्छी तरह मिक्स कर लेना है और वर्कआउट के दौरान थोड़े-थोड़े समय अंतराल में इसे पीना हैं।

प्रतिदिन कितना BCAA पाउडर लेना चाहिए ? | BCAA Daily Dosage in Hindi

पुरुषों के लिए औसतन 5 से 12 ग्राम और महिलाओं के लिए औसतन 3 से 10 ग्राम तक BCAA Supplement प्रतिदिन लेना पर्याप्त होता हैं।

एथलीट और बॉडीबिल्डर्स के लिए औसतन 12 से 20 ग्राम तक BCAA लेना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

यदि आप नॉर्मल जिम वर्कआउट करते है तो आप 5 से 10 ग्राम तक डेली इसे ले सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होगा।

BCAA कैसे काम करता है ? | How Works BCAA in Hindi

BCAA मुख्य रूप से तीन एमिनो एसिड्स ल्युसिन, आइसोल्युसिन और वेलीन का एक विशेष ग्रुप होता हैं।

जब हम वर्कआउट करते है उस समय हमारी बॉडी मांसपेशियों में उपस्थित ग्लाइकोजन को ईंधन के रूप में उपयोग में लाती हैं।

ग्लाइकोजन स्तर कम होने से धीरे-धीरे बॉडी कैटाबॉलिक अवस्था (Catabolic State) में चली जाती हैं। Catabolic का मतलब हमारी बॉडी में मसल्स टूटने लगते हैं।

ऐसी स्थिति में BCAA यह प्रोटीन को टूटने से बचाता है और प्रोटीन संश्लेषण की दर को बढ़ाता हैं। जिससे मसल्स फाइबर्स और डैमेज सेल्स की रिकवरी अच्छे से होती हैं।

ल्युसिन सबसे महत्त्वपूर्ण अमीनो एसिड होता हैं। यह बॉडी में जाकर सीधे प्रोटीन संश्लेषण का काम शुरू कर देता हैं। जिससे मसल्स को बहुत जल्दी प्रोटीन मिलने लगता हैं।

आइसोल्युसिन यह मसल्स में ग्लुकोज मेटाबोलिजम और ग्लूकोज लेवल को बढ़ाता हैं। जिसके कारण वर्कआउट के दौरान बॉडी को एनर्जी प्राप्त होती हैं।

वेलीन यह बॉडी में ऊर्जा स्तर और कोलेस्ट्रॉल बनाने में मदद करता हैं।

क्या BCAA सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है ? | Is It Necessary To Take BCAA Powder in Hindi

इसका जवाब है – नहीं।

आपको सप्लीमेंट्स लेने की कोई भी जरूरत नहीं है यदि आपकी डाइट, खानपान बहुत ही अच्छा हैं।

आप BCAA की आवश्यकता को नेचुरल डाइट से भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको मीट, फिश, चिकन, अंडे, दूध, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स आदि का नियमित रूप से सेवन करना होगा। यह BCAA के बहुत अच्छे नेचुरल फूड सोर्स होते हैं। 

यदि फिर भी आप अपनी मसल्स में अतिवृद्धि करना चाहते है और मस्क्युलर बनना चाहते है तब आप इस सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 निष्कर्ष – BCAA यह बहुत ही फायदेमंद एमिनो एसिड होता हैं। इसके नियमित रूप से सेवन से आपके मसल्स में अतिवृद्धि और ग्रोथ के चान्सेस बहुत अधिक बढ़ जाते हैं।

ध्यान रहें, आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में करना हैं। इसकी अधिक मात्रा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

उम्मीद है, BCAA क्या होता है (BCAA Full Form in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी आपको स्पष्टतः मिल गयी होगी। अगर पोस्ट पसन्द आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें।

यदि आपके कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताएं और साथ में यह भी बतायें कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। धन्यवाद !!!

Best BCAA To Buy…

 

Share with your friends...

One comment

  1. All Articles are just Awesome!!
    Bilkul sahi aur satik information hai
    Ise padhane ke baad ki Aur chees ki jaroorat nahi hai..👌👌👌
    I think this is the most informative Articles on Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *