जोमैटो व्हे प्रोटीन आइसोलेट : Zomato Whey Protein Isolate Review in Hindi (2023)

क्या आप भी मसल्स बिल्डिंग या फैट लॉस करने के लिए Zomato व्हे प्रोटीन आईसोलेट के बारें में सर्च कर रहें हैं। यदि हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी होने वाला हैं। इसलिए क्योंकि, यहाँ पर हम आपको Zomato Whey Protein Isolate के बारें में कम्पलीट जानकारी/रिव्यु बताने वाले है, जिससे कि आपको इसे खरीदकर इस्तेमाल करने में काफी मदद मिलेगी।

Zomato Whey Isolate Protein Review in Hindi

Zomato एक मल्टीनेशनल रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी भारतीय कंपनी हैं। आज के समय पर यह काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड बन चुका हैं। जोमैटो ने इसी साल 2021 के मार्च महीने में Zomato Nutrition के कुछ सप्लीमेंट्स को लॉन्च किया है जिसमें व्हे प्रोटीन पाउडर, प्रोबियोटिक्स और ओमेगा-3, इम्युनिटी बूस्टर आदि शामिल हैं। सप्लीमेंट्स और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन लॉन्च करने के बाद Zomato काफी अधिक चर्चाओं में भी हैं।

इसके सभी हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स LGC (Laboratory of the Government Chemist) द्वारा टेस्टेड है और Informed Choice द्वारा प्रमाणित हैं। Zomato Nutrition के किसी भी प्रोडक्ट्स में Unsafe और Baned Substances का प्रयोग नहीं किया जाता हैं। यह पूर्णतः डोप-फ्री स्पोर्ट्स न्युट्रिशन प्रोडक्ट्स है और विशेष रूप से एथलिट, स्पोर्ट्स पर्सन और जिम फ्रिक्स के लिए बनाए गए हैं।

हालांकि जोमैटो न्युट्रिशन काफी सारे सप्लीमेंट्स बनाता है, लेकिन हम यहाँ पर जोमैटो व्हे प्रोटीन आईसोलेट प्रोटीन के बारें में बात करने वाले हैं।

जोमैटो व्हे प्रोटीन आइसोलेट रिव्यु | Zomato Whey Protein Isolate Review in Hindi

यह एक प्रीमियम क्वालिटी का व्हे प्रोटीन पाउडर है, जिसमें Whey Protein Isolate प्राथमिक सोर्स हैं। यह शुध्द मिल्क से बना हुआ पूर्णतः शाकाहारी प्रोटीन पाउडर हैं। इसे विशेष रूप से फिटनेस फ्रिक्स, एथलीट और स्पोर्ट्स पर्सन लोगों के लिए बनाया गया है, जो नियमित रूप से स्पोर्ट्स एक्टविटी या इंटेंस वर्कआउट करते है और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं।

इसमें हाई क्वालिटी व्हे प्रोटीन मौजूद है, जो लीन मसल मास बिल्ड करने और फैट लॉस को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त प्रोटीन पाउडर हैं। इसके साथ ही यह एक प्रमाणित और लैब टैस्टेड आईसोलेट व्हे प्रोटीन पाउडर है, जिसे Zomato Nutrition द्वारा मार्केट में उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

Ingredients (उपयोग की गई सामग्री) –

  • Whey प्रोटीन आइसोलेट
  • कोकोआ पाउडर
  • डायजेस्टिव एंजाइम्स (DigeZyme)
  • स्वीटनर (INS 955)
  • Xanthum Gum (INS 415)
  • नेचुरल फ्लेवर

Zomato के इस प्रोटीन पाउडर में पूर्णतः 100% Whey Protein Isolate मौजूद होता हैं। इसमें किसी भी अन्य प्रोटीन जैसे व्हे कंसन्ट्रेट का समावेश बिल्कुल भी नहीं हैं। यह प्रोटीन पूरी तरह मिल्क प्रॉडक्ट पर आधारित हैं। इसमें स्वाद, क्वालिटी और पाचन के लिए नेचुरल फ्लेवर, डायजेस्टिव एंजाइम्स, कोकोआ पाउडर और कुछ जरूरी Additives को मिलाया गया हैं।

Zomato हाई क्वालिटी व्हे प्रोटीन कंसन्ट्रेट को Europe से इम्पोर्ट कराता है और यह पूर्णतः नेचुरल और क्लीन होता हैं। इम्पोर्ट कराने के बाद इसे इंडिया में ही मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोसेस किया जाता है और व्हे प्रोटीन के अलग-अलग प्रकारों को बनाया जाता है, जिसमें व्हे प्रोटीन आइसोलेट प्रमुख हैं।

Making Process (बनाने की प्रक्रिया) –

Zomato व्हे प्रोटीन आईसोलेट को बनाने के लिए नेचुरल मिल्क का प्रयोग किया जाता हैं। इसे Ultra Refined प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है, जिसमें Cross-Flow Microfiltration टेक्नोलॉजी द्वारा अतिरिक्त कार्ब्स, लैक्टोज और फैट को अलग कर दिया जाता है और हाई क्वालिटी रिफाइंड प्रोटीन शेष बच जाता हैं। यही हाई क्वालिटी Whey Protein Isolate होता हैं।

Nutritional Facts (Approx. Value) –

  • सर्विंग साइज – 33 ग्राम (1 Levelled Scoop)
  • कैलोरी – 120
  • प्रोटीन – 26.8 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 2.04 ग्राम
      शुगर – 0.93 ग्राम
  •  फैट – 0.62 ग्राम
      सैचुरेटेड फैट – 0.24 ग्राम
  • एडेड शुगर – 0 ग्राम
  • विटामिन & मिनेरल्स –
      कोलेस्ट्रॉल – 3.63 मिलीग्राम
      कैल्शियम – 139 मिलीग्राम
      पोटेशियम – 122 मिलीग्राम
      सोडियम – 63 मिलीग्राम
      मैग्नेशियम – 15 मिलीग्राम
      फॉस्फोरस – 67 मिलीग्राम
  • Essential Amino Acid – 12.60 ग्राम (6.2 ग्राम BCAA Included)
  • Non-Essential Amino Acid – 5.80 ग्राम

जोमैटो व्हे प्रोटीन आइसोलेट बहुत ही बढ़िया क्वालिटी का Rich Protein Source हैं। इसकी प्रत्येक सर्विंग 33 ग्राम की होती है, जिसमें 26 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम कार्ब्स और 0.6 ग्राम फैट मौजूद होता हैं।

इसके अलावा प्रत्येक सर्विंग में 6 ग्राम बीसीएए और ग्लूटामाइन उपस्थित होता है, जो मसल्स की रिकवरी, ग्रोथ और सहनशीलता को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं।

साथ ही साथ इसमें विटामिन्स व खनिज भरपूर मात्रा में उपस्थित होते है, जो पाचन और अवशोषण क्रिया को बेहतर बनाने तथा शारीरिक ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Flavor & Taste (फ्लेवर और स्वाद) –

यह प्रोटीन पाउडर बढ़िया स्वाद और फ्लेवर के साथ आता हैं। जोमैटो व्हे प्रोटीन आइसोलेट दो फ्लेवर जैसे – Belgian Chocolate और Vanilla में उपलब्ध हैं।

Taste और Flavor के लिए इसमें कोकोआ पाउडर नेचुरल फ्लेवर, स्वीटनर (INS 955) और थिकनर Xanthum Gum (INS 415) को मिलाया गया है, जिन्हें नेचुरल चीजों से बनाया जाता हैं।

इन दोनों फ्लेवर में उपलब्ध प्रोटीन पाउडर का Taste बहुत ही डिलीशियस, स्मूथ और रिच होता है, जो एक बहुत ही बढ़िया एक्सपीरिएंस देता हैं। आप किसी एडिशनल चीजों को मिलाए बिना ही इसे पानी के साथ आसानी से कंज्यूम कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य प्रोटीन पाउडर की तुलना में यह काफी अच्छा स्वाद भी देता हैं।

Mixability (मिश्रण होने की प्रवृत्ति) –

इस प्रोटीन पाउडर को मिलाना काफी आसान हैं। यह पानी में मिक्स होने में केवल 10 से 15 सेकंड का समय लेता है और बिना किसी गांठ के एक अच्छा स्मूद प्रोटीन शेक आपको मिल जाता हैं। ज़ोमैटो ने मिक्सबिलिटी को बढ़ाने के लिए ज़ैंथन गम जैसे थिकनेस का इस्तेमाल किया हैं।

आप इसे मिलाने के लिए शेकर की बोतल का उपयोग कर सकते हैं। यह केवल दस सेकंड में तुरंत पानी के साथ मिल जाता हैं। इसके अलावा आप इसे जूस, दूध, स्मूदी के साथ इस्तेमाल कर सकते है या आप ज़ोमैटो व्हे प्रोटीन के साथ पेनकेक्स, कुकीज, प्रोटीन बार और कई अलग-अलग रेसिपी बना सकते हैं।

Packaging (पैकेजिंग) –

Zomato व्हे प्रोटीन आईसोलेट एक बहुत ही बढ़िया पैकिंग के साथ आता हैं। यह आपको एक प्लास्टिक के डिब्बे में उपलब्ध होता है, जो डबल वैक्यूम सील के साथ पैक होता हैं। इसमें दो सील होती है, जो टेंपरिंग और मिलावट को रोकने में सक्षम होती हैं।

इसके अलावा जार के अंदर आपको एक लेवल स्कूप भी मिलता है, जिसकी मदद से आप इस प्रोटीन का उपयोग कर सकते हैं।

Authenticity & Certification (सत्यता और सर्टीफिकेट)

ऑथेंटिसिटी की बात की जाए तो, यह प्रोटीन पाउडर Zomato Nutrition का ऑथेंटिक प्रोडक्ट है और इस कंपनी की वैल्यू व लोकप्रियता बहुत ही अधिक हैं।

जोमैटो व्हे प्रोटीन आइसोलेट LGC लैब, यूनाइटेड किंगडम में टेस्ट किया गया है और Informed Choice द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट है, जो प्रतिबंधित पदार्थो के मिलावट से रहित होने का दावा करता हैं।

Price (कीमत) –

यह प्रोटीन पाउडर अन्य व्हे प्रोटीन आईसोलेट की तुलना में थोड़ा सस्ता होता हैं। इसका 1 kg प्रोटीन आपको 2100 रुपये के अंदर उपलब्ध हो जाता हैं। यदि आप आइसोलेट प्रोटीन इस्तेमाल करना चाहते है, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं।

Usage (उपयोग) –

Zomato Nutrition के इस आइसोलेट प्रोटीन की एक सर्विंग 33 ग्राम की है, जिसे आप दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल करने के लिए आप पानी, जूस या दूध का भी उपयोग कर सकते हैं। आप इसे शेक बनाकर भी ले सकते हैं।

इसके अलावा यदि आपके गोल्स थोड़े अलग है, जैसे – किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी या अधिक से अधिक मसल मास गेन करना, तब ऐसे समय पर आप इसकी दो सर्विंग प्रतिदिन ले सकते हैं।

यदि आप प्रतिदिन वर्कआउट के बाद इसकी एक सर्विंग लेते है, तो इसका 1 kg पैक आपको 30 दिनों तक चलेगा। इसका मतलब आप 1 kg प्रोटीन पाउडर को पूरे महीने भर उपयोग कर सकते है, जो आपकी मसल्स ग्रोथ में काफी मदद करेगा।

आप प्रतिदिन इसे अपने ब्रेकफास्ट, वर्कआउट के बाद या सोने के समय की मील में शामिल कर सकते हैं। वैसे अच्छे और बेहतर रिजल्ट्स प्राप्त करने के लिए आपको इसे वर्कआउट के तुरंत बाद कन्ज्यूम करना चाहिए।

Safety (इसका सेवन सुरक्षित है या नहीं) –

Zomato Nutrition इम्पोर्टेड व्हे प्रोटीन का प्रयोग सभी प्रकार के व्हे प्रोटीन को बनाने में इस्तेमाल करता है, जो पूर्णतः नेचुरल सोर्स पर आधारित होता हैं।

यदि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ है, किसी बीमारी से ग्रसित नही है, पूरी तरह एक्टिव है और प्रतिदिन स्पोर्ट्स एक्टविटी करते है तो आपके लिए इस प्रोटीन पाउडर का सेवन करना पूर्णतः सुरक्षित हैं। इसका पाचन और अवशोषण भी अन्य प्रोटीन की तुलना में काफी अच्छा हैं।

Zomato व्हे प्रोटीन आइसोलेट क्यो इस्तेमाल करना चाहिए –

  • यह अन्य आइसोलेट प्रोटीन की तुलना में थोड़ा सस्ता और बजट-फ्रेंडली प्रोटीन पाउडर हैं।
  • यदि आप वेट ट्रेनिंग या इंटेंस वर्कआउट करते है, तो आपके मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ के लिए यह बढ़िया प्रोटीन हैं।
  • इसमें कार्ब्स और फैट्स की मात्रा बहुत कम है, जिसके कारण यह डाइजेस्ट और एब्सॉर्ब होने में बहुत कम समय लेता हैं।
  • इस प्रोटीन पाउडर में डायजेस्टिव एंजाइम उपस्थित होते है, जो पाचन और अवशोषण सरल बनाते हैं।
  • इसमें व्हे प्रोटीन और BCAA की मात्रा भरपूर है, जो आपको फिटनेस गोल्स प्राप्त करने में हेल्प करती हैं।
  • यह Informed Choice द्वारा सर्टिफाइड और LGC लैब द्वारा टेस्टेड प्रोटीन हैं।
  • Zomato Nutrition पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ प्रोटीन को उपलब्ध कराता है, यह किसी भी जानकारी को छुपाता नहीं हैं।
  • यह डोप-फ्री प्रोटीन पाउडर हैं।

Zomato व्हे प्रोटीन आइसोलेट इस्तेमाल क्यो नहीं करना चाहिए –

  • यदि आपके पास बजट की प्रॉब्लम है, तो आप इसकी जगह रॉ व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यदि आप फ्लेवर या मिठास के साथ नहीं जाना चाहते है, तब आपको इसके अलावा किसी अन्य प्रोटीन के साथ जाना चाहिए।
  • यदि आप एलर्जिक प्रवृत्ति के है, तब आपको इसे नहीं लेना चाहिए।
  • यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित है, तब भी आपको इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • यदि आप नियमित वर्कआउट नहीं करते है, तब यह प्रोटीन आपके लिए नही हैं।
  • यदि आप गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला है, तब आपको इसे नहीं लेना चाहिए।
  • यदि आपकी आयु 18 वर्ष से कम है, तब आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Final Words – यह आईसोलेट व्हे प्रोटीन पाउडर पूर्णतः ऑथेंटिक हैं। इसके साथ ही यह काफी अच्छे रिजल्ट्स देने वाला प्रोटीन पाउडर भी हैं। यदि आप मसल्स बिल्ड करना चाहते है या फैट लॉस करना चाहते है, तो आपके लिए यह एक अच्छा ट्रस्टेड प्रोटीन पाउडर हैं।

उम्मीद है, जोमैटो व्हे प्रोटीन आइसोलेट का रिव्यू आपको अच्छा लगा होगा। यदि आर्टिकल में दी गयी जानकारी आपको पसन्द आयी है, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करे और ऐसी ही उपयोगी और महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारें ब्लॉग वेबसाइट ASH-FIT-X (ashfitx.com) से जुड़े रहें।

Share with your friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *